फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar: Ghaziabad tourist dies due to drowning in Yamuna

Vikasnagar: यमुना में नहाते समय डूबने से गाजियाबाद के पर्यटक की मौत, घूमने आया था 13 लोगों का दल

Sun, 09 Jun 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 07:16 PM IST
सार

गाजियाबाद से 13 दोस्तों का एक दल विकासनगर घूमने आया था। सभी ओशो आश्रम के पास नहाने के लिए यमुना नदी में उतर गए। इसी दौरान एक पर्यटक डूब गया।

विज्ञापन
Vikasnagar: Ghaziabad tourist dies due to drowning in Yamuna
डूबने से पर्यटक की मौत - फोटो : ani

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास यमुना में नहाते समय गाजियाबाद का पर्यटक डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर उसे अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यूपी के गाजियाबाद से 13 दोस्तों का एक दल विकासनगर घूमने आया था। सभी ओशो आश्रम के पास नहाने के लिए यमुना नदी में उतर गए। वे एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मृणाल (19) पुत्र सुरेंद्र कुमार का हाथ छूट गया।
विज्ञापन


Kedarnath: हिमालय क्षेत्र में हुआ हिमस्खलन, खाई में समाया बर्फ का गुबार, यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गहरे पानी में चला गया। जब तक दोस्त कुछ सोच पाते वह नजरों से ओझल हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक सुदेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग ने युवक को अचेत अवस्था में नदी तल से बाहर निकाला।

उसे सीपीआर देने के बाद उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed