Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar falls from grace in cleanliness

Dehradun News: स्वच्छता की रैंकिंग में विकासनगर अर्श से फर्श पर, 30 पायदान लुढ़की

Fri, 13 Nov 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Vikasnagar falls from grace in cleanliness
- छलांग लगाने वाली विकासनगर पालिका की रफ्तार थमी, हरबर्टपुर और सेलाकुई का प्रदर्शन भी चर्चा में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। स्वच्छता के मोर्चे पर विकासनगर नगर पालिका की चमक एक साल में फीकी पड़ गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में 2153 और प्रदेश में सात पायदान की छलांग लगाने वाली पालिका 2025-26 में प्रदेश में 43वें स्थान पर फिसल गई। वहीं, हरबर्टपुर और सेलाकुई का प्रदर्शन भी चर्चा में है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में विकासनगर नगर पालिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में 510वीं और प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल की थी। पालिका को पहली बार कूड़ा मुक्त शहरों की श्रेणी में एक स्टार मिला। वहीं, खुले में शौच मुक्त श्रेणी में डबल प्लस का दर्जा हासिल हुआ। इससे पहले 2022-23 में पालिका प्रदेश में 38वें स्थान पर थी। वर्ष 2023-24 में पालिका 18वें स्थान पर पहुंच गई थी। हालांकि, 2025-26 के सर्वेक्षण में पालिका 30 पायदान लुढ़ककर 43वें स्थान पर आ गई। राष्ट्रीय रैंकिंग 2273 रही और स्कोर 6062 दर्ज किया गया। नए क्षेत्रों में कूड़ा उठान, समय पर निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा पालिका क्षेत्र के आसपास फेंका जाना और पार्कों का उचित रखरखाव न होना गिरावट की प्रमुख वजहें रहीं।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में गिरावट, सेलाकुई ने दिखाई मामूली बढ़त

हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई। 2024-25 में 56वें स्थान पर रही पालिका 2025-26 में 76वें स्थान पर पहुंच गई। यानी 20 पायदान की गिरावट आई। इसकी राष्ट्रीय रैंकिंग 3665 और स्कोर 4312 रहा। पिछले सर्वेक्षण में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का अभाव, कूड़े का प्रसंस्करण न होना और सार्वजनिक शौचालयों की कमी प्रदर्शन में बाधा बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेलाकुई नगर पंचायत ने मामूली सुधार किया है। 2024-25 में प्रदेश में 69वें स्थान पर रही पंचायत इस बार 65वें स्थान पर पहुंच गई। चार पायदान के सुधार के साथ इसकी राष्ट्रीय रैंकिंग 3158 और स्कोर 5018 रहा। हालांकि, बढ़ती आबादी, अस्थायी निवासियों और औद्योगिक इकाइयों के दबाव के मुकाबले पर्याप्त कर्मचारी और बजट नहीं होने से सफाई व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। तीनों निकायों के नतीजे बताते हैं कि रैंकिंग में सुधार के लिए केवल अभियान नहीं, बल्कि कूड़ा निस्तारण और नियमित रखरखाव की मजबूत व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed