फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar: Bajrang Dal workers enraged over objectionable video, protested outside police station

Vikasnagar: आपत्तिजनक वीडियो पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई (देहरादून)। Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
सार

दूसरे समाज के एक किशोर के हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सहसपुर क्षेत्र का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो को देख विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।

विज्ञापन
Vikasnagar: Bajrang Dal workers enraged over objectionable video, protested outside police station
बजरंग दल का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहसपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक किशोर के आपत्तिजनक वीडियो पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं ने करीब ढाई घंटे तक सहसपुर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ विकासनगर ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया।

विज्ञापन


बुधवार को दूसरे समाज के एक किशोर के हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सहसपुर क्षेत्र का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो को देख विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम करीब 250 कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक शेखर बंसल के नेतृत्व में सहसपुर कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ता देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। जिला संयोजक शेखर बंसल ने कहा कि हिंदू समाज को एक सोचे समझे षड्यंत्र के तहत भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarkashi:  महिलाओं और किशोरियों के वीडियो बनाने का आरोप, हिन्दू संगठनों और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Trending Videos

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी नवरात्रि के दौरान इसी तरह की हरकत की गई थी। उसके बाद सेलाकुई में भी हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस के साथ उलझे। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर सीओ विकासनगर बीएल शाह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद कार्यकर्ता मान गए।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोर हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। वह परिवार के साथ सहसपुर में किराये पर रहने आया था। किशोर और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed