फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikas Nagar: Jam imposed to get rid of the terror of Guldar

Vikas Nagar : गुलदार के आतंक से मुक्ति के लिए लगाया जाम, वन विभाग के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

Wed, 10 May 2023 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 12:33 AM IST
सार

पुलिस उन्हे समझाने का प्रयास करती रही लेकिन अहमद ने कहा कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी यहां पर आकर बात नहीं करता तब तक जाम नहीं खुलेगा। काफी देर के बाद वन विभाग के अधिकारियों के भरोसे के बाद जाम खुला। 

विज्ञापन
Vikas Nagar: Jam imposed to get rid of the terror of Guldar
अकील अहमद.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर के शंकरपुर में गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर आम इंसान विकास पार्टी के अध्यक्ष अकील अहमद ने देहरादून-पावटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस उन्हे समझाने का प्रयास करती रही लेकिन अहमद ने कहा कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी यहां पर आकर बात नहीं करता तब तक जाम नहीं खुलेगा। काफी देर के बाद वन विभाग के अधिकारियों के भरोसे के बाद जाम खुला। 

विज्ञापन


बताय गया कि आम इंसान पार्टी के संस्थापक अकील अहमद के द्वारा एनएच पर रात 9 बजे से जाम लगाया गया। उनकी मांग थी कि सक्षम अधिकारी आकर यहां ग्रामीणों के बीच में तेंदुए को मारने का आश्वासन दें। इस पर एसडीएम विकासनगर, तहसीलदार विकासनगर, डीएफओ देहरादून मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए हुए हैं और दो टीमें क्षेत्र में काम कर रही हैं। बेहोश करने वाली टीम हरिद्वार से निकल चुकी है और संभवत 2 घंटे में यहां पहुंच जाएगी। तेंदुए को मारने के लिए कल परमिशन मांगी जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान तहसीलदार चमन सिंह, एसडीएम विनोद कुमार व कुछ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed