फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijaya and Dena Bank merged with Bank of Baroda in all over india

बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुआ इन दो बैंकों का विलय, आपका भी खाता है तो जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 01 Apr 2019 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Vijaya and Dena Bank merged with Bank of Baroda in all over india
विलय की जानकारी देते दोनों बैंकों के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अगर आपका खाता भी विजया और देना बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। इन दोनों बैंकों का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में हो गया। फिलहाल इन बैंकों के विलय के बाद ग्राहकों को चेक और पास बुक में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के रूप में देश के सार्वजनिक क्षेत्र में दूसरे सबसे बड़े बैंक का निर्माण हो गया है। इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक सूरज कुमार श्रीवास्तव ने इंद्रिरा नगर कॉलोनी स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को मीडिया को दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के सितंबर माह में हुई बोर्ड बैठक में एक अप्रैल से दोनों बैंकों के विलय का निर्णय लिया गया था। बैंकों के विलय के बाद दोनों बैंकों के ग्राहकों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेंगी।

साथ ही 120 मिलियन से अधिक ग्राहक 21 दूसरे देशों में भी बैंकिंग सेवा ले सकेंगे। दोनों बैंकों के ग्राहकों को किसी भी प्रकार की औपचारिकता की आवश्यकता नहीं है। ग्राहकों को संबंधित बैंक की चेक और पास बुक बदलने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed