फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Merchant Trophy 2019-20 uttarakhand Team will play under Unmukt chand Captaincy

विजय हजारे ट्रॉफी: 15 सदस्यीय टीम का एलान, उन्मुक्त चंद की कप्तानी में खेलेगी उत्तराखंड की टीम

Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Vijay Merchant Trophy 2019-20 uttarakhand Team will play under Unmukt chand Captaincy
उनमुक्त चंद - फोटो : फाइल फोटो

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का हिस्सा रहे उनमुक्त चंद की कप्तानी में उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित हो गई है। टीम में तन्मय श्रीवास्तव, राहिल एस शाह भी गेस्ट प्लेयर के रूप में बड़े नाम हैं।

विज्ञापन


वहीं, करनवीर कौशल, वैभव पंवार, अवनीश सुधा, दीपक धपोला, सौरभ रावत, सनी राणा को दोबारा टीम में मौका देकर पिछले टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। सोमवार देर शाम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा की ओर से उत्तराखंड टीम की आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


महिम वर्मा ने कहा कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों का संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। अभी तक दिल्ली से खेल रहे उन्मुक्त चंद के आने से उत्तराखंड टीम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

25 सितंबर को चंडीगढ़ के साथ होगा पहला मुकाबला

टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दिक्षांशु नेगी, आशीष चौधरी, धनराज शर्मा, तनुष गुसाई के रूप में नये खिलाड़ी शामिल किए हैं। बताया कि 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के मैच शुरू होंगे। उत्तराखंड का पहला मुकाबला 25 सितंबर को देहरादून में चंडीगढ़ के साथ होगा। 

भारत को दिला चुके अंडर-19 विश्व कप
बता दें कि उन्मुक्त चंद भारत को अंडर-19 विश्व कप भी जीता चुके हैं। वर्तमान में वे दिल्ली की सीनियर टीम व इंडिया ए से खेल रहे हैं। वहीं आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स से भी खेल चुके हैं।

ये हैं खिलाड़ी:

उन्मुक्त चंद (कप्तान), तन्मय श्रीवास्तव, करनवीर कौशल, वैभव पंवार, अवनीश सुधा , तनुष गुसाई , दीपक धपोला, राहिल एस शाह, मयंक मिश्रा, आदित्य सेठी, दिक्षांशु नेगी, आशीष चौधरी, सन्नी राणा, धनराज शर्मा।
 

स्टेंड बॉय: प्रदीप चमोली, हर्षित बिष्ट, आर्य सेठी, आर्यन शर्मा, आकाश मधवाल, वैभव भट्ट।

सपोर्टिंग स्टाफ: कुमार थापा (मैनेजर), प्रशांत पुज्जर (ट्रेनर), डैनी परेरा (फिजियो), आशीष विस्टन जैदी (बॉलिंग कोच), गुरशरण सिंह (हैड कोच)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed