फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand Team Wins after defeat nagaland

विजय हजारे ट्रॉफी: नगालैंड को 174 रनों पर ढेर कर जीती उत्तराखंड की टीम

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand Team Wins after defeat nagaland
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने नगालैंड को सात विकेट से हराकर स्टार प्लेयर स्टुअर्ट बिन्नी की शतकीय पारी पर पानी फेर दिया। उत्तराखंड की घातक गेंदबाजी के सामने नगालैंड टीम 174 रनों पर ढेर हो गई। हालांकि, स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार शतक लगाया। जवाब में उत्तराखंड की सलामी जोड़ी इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सकी, लेकिन तन्मय श्रीवास्तव और अवनीश सुधा ने क्रीज पर टिककर अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई।

विज्ञापन


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में मंगलवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड के बल्लेबाजों को उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बड़े झटके दिए। चार रन के स्कार पर सलामी बल्लेबाज एसएस मुंडे, डीके शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू का शिकार हुए। 22 रन के स्कोर पर राहिल शाह ने ओसशि को बोल्ड करके दूसरा झटका दिया।
विज्ञापन


25 के स्कोर पर चमोली ने जोनाथन को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी ने संयम व अनुभव का परिचय देते हुए क्रीज पर समय बिताया और टीम का स्कोर लगातार आगे बढ़ाते रहे। अगले 12 ओवर में बिन्नी ने अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि, दूसरे छोर पर बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं सके। टकावले 11, इमलिवति 10 रन पर आउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी एक छोर पर टिककर लगातार शॉट खेलते रहे और बिन्नी ने अपना शतक भी पूरा किया। 165 के स्कोर पर बिन्नी 107 रन के स्कोर पर डी नेगी की गेंद पर गलत शॉट खेलकर विकेट गवां बैठे। वायु शून्य, तहमीद 11, नगाहो 1, मौकम 2 रन पर आउट हुए। नगालैंड टीम 44.5 ओवर में 174 रनों पर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नगालैंड के गेंदबाज मुंडे ने उत्तराखंड के स्टार प्लेयर उन्मुक्त चंद (9) व करनवीर कौशल (11) के विकेट चटकाकर बड़े झटके दिए। हालांकि, इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव और अवनीश सुधा ने सधी हुई पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। अवनीश 77 रनों की पारी खेलकर विकेट गवां बैठे। जबकि, तन्मय ने नाबाद 54 व सौरभ रावत ने 17 नाबाद रनों की पारी खेलकर 36.2 ओवर में टीम को जीत दिलाई। 

Trending Videos

मिजोरम 139 रनों पर ढेर, 177 रनों से जीता मेघालय

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच मेघालय ने मिजोरम के खिलाफ 177 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। मेघालय की जीत में सलामी बल्लेबाज आर बिस्वा की 134 रनों की धमाकेदार पारी का अहम योगदान रहा।

मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज आर बिस्वा ने मिजोरम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दूसरी तरफ से सिल्वेस्टर 14 रन पर विकेट गवां बैठे। स्वरजीत ने बिस्वा के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन स्वरजीत 32 रनों पर अपना विकेट गवां बैठे। पुनीत बिष्ट ने बिस्वा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। बिस्व व पुनीत ने तेज खेल दिखाते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए। अर्धशतक के बाद भी दोनों तेजी से शॉट लगाते रहे और ताबड़तोड़ खेल की बदौलत शतक भी पूरे किए। आर बिस्वा 134 रनों की पारी और पुनीत बिष्ट 103 रनों पर आउट हुए। मेघालय ने 50 ओवर में 316 रन बनाए।

जवाब में मिजोरम के बल्लेबाजों को मेघालय की आक्रामक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज सैलो 11 रन व अमाती 6 रन पर विकेट गवां बैठे। तरुवर कोहली ने 39 व पवन केबी ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को थोड़ा संभाला, लेकिन उनके आउट होते ही अबरार काजी शून्य, लालमामा 2, परवेज 9, एचएम राल्ते शून्य, सुमित, बॉबी शून्य, ललबिथकवेला 2 रन पर आउट हुए। मिजोरम की पूरी टीम 139 रनों पर सिमट गई। मेघालय की तरफ से स्वरजीतदास ने तीन, आकाश कुमार, संजय, सिंघानिया ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed