फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand Team match with Assam

विजय हजारे ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड ने असम को सात विकेट से दी मात

Fri, 27 Sep 2019 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand Team match with Assam
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को उत्तराखंड ने असम को रोमांचक मुकाबले में हराकर पहली जीत दर्ज की। 28 ओवर में 172 रनों के लक्ष्य को उत्तराखंड ने तीन विकेट गवांकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


हालांकि, अंतिम ओवरों में मैच काफी रोमांचक हो गया था। कप्तान उन्मुक्त चंद ने 80 रनों की शानदार पानी खेल जीत की नींव रखी और अंतिम ओवरों में सौरभ रावत की 20 गेंदों मेें 45 रनों की पारी ने जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को तनुष क्रिकेट ग्राउंड (शिमला बाईपास रोड) में हुए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। असम टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरूपम व राहुल हजारिका ने अर्द्धशतकीय साझेदारी की। 63 रन पर स्पिनर डी नेगी ने असम को सरूपम के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद डी नेगी ने ही 79 रन पर रियान का विकेट भी झटका।

Trending Videos

उन्मुक्त चंद ने अर्द्धशतक पूरा किया

इसके तुरंत बाद 86 रन पर तीसरा विकेट भी गिर गया। सिबसंकर रॉय व अमित ने टीम को संभाला और 133 रनों के स्कोर तक ले गए, लेकिन तभी सिबसंकर भी आउट हो गए। 28 ओवर के सीमित ओवर के कारण शेष बल्लेबाजों ने तेज खेल खेलने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके। असम ने 139 रनों पर पांचवां, 149 पर छठवां व सातवां, 155 रन पर आठवां और पानी की अंतिम गेंद व 171 के स्कोर पर नौवां विकेट गंवाया। 

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की तरफ से कप्तान उन्मुक्त चंद व करनवीर कौशल ओपनिंग करने उतरे। करनवीर ने दो शानदार चौके लगाए, लेकिन 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे छोर पर टिके उन्मुक्त चंद ने तन्मय श्रीवास्तव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 61 रनों की अहम साझेदारी हुई, लेकिन 88 रन के स्कोर पर तन्मय (28) आउट हो गए। 

क्रीज पर आए नये बल्लेबाज अवनीश सुधा महज एक रन बनाकर आउट हुए तो मैच असम की तरफ जाता नजर आया। विकेट कीपर सौरभ रावत ने कप्तान उन्मुक्त का बखूबी साथ निभाया और दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। इस बीच उन्मुक्त चंद ने अर्द्धशतक पूरा किया। सौरभ ने भी शानदार खेल दिखाते हुए महज 20 गेंदों में 45 रन (नाबाद) जड़ दिए और 26.4 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्मुक्त चंद ने 78 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली। 

नेगी की ‘गुगली’ में फंसे सरूपम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम के धुरंधर बल्लेबाज सरूपम के सामने उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों की एक नहीं चली। सरूपम, राहुल के साथ मिलकर तेजी से स्कोर आगे बढ़ाते रहे। तब कप्तान उन्मुक्त ने स्पिनर डी नेगी पर भरोसा जताया, जिस पर नेगी खरे उतरे। नेगी की गुगली पर सरूपम चकमा खा गए और बोल्ड होकर विकेट गंवा बैठे। दूसरा विकेट भी नेगी के नाम रियान के रूप में रहा। नेगी ने तीन अहम विकेट लिए। इसके अलावा सन्नी राणा व राहिल शाह ने दो-दो और प्रदीप चमोली व डीके शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

उत्तराखंड की पहली जीत 
चंडीगढ़ के साथ उत्तराखंड का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद यह उत्तराखंड की पहली जीत है। उत्तराखंड टीम अब जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। दो मैच में उत्तराखंड ने कुल छह अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed