{"_id":"4a9a7945a030426290d6da389c0c5fb7","slug":"vijay-bahuguna-blames-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादी संगठनों की गिरफ्त में है भाजपा : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूवादी संगठनों की गिरफ्त में है भाजपा : बहुगुणा
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा पर हिंदूवादी संगठनों के गिरफ्त में होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा देश का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना चाहती है। भाजपा आरएसएस, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी
अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। मुजफ्फरनगर दंगे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कमजोरी के कारण सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ता है। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को जस्टिस श्रीकृष्ण कमीशन एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर अमल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें, सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई, पुलिस से भिड़े
विज्ञापन
दंगे भड़काने वाले दोषियों के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले तथा दोषियों को सख्त सजा मिले। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जोड़ी को दो बैलों की जोड़ी संबंधी हरीश रावत के बयान पर बहुगुणा ने कहा कि हम ‘त्रिशूल’ हैं। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बीच हरीश रावत भी हैं।
तीनों मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को ‘त्रिशूल’ की शक्ति दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश के पर्यटन गतिविधियों को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दशहरे के बाद देहरादून में देश के टूर ऑपरेटरों और ट्रेवल एजेंसिंयों का सम्मेलन भी किया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...