{"_id":"69c7bef038d60f7e0b167da636f2bf25","slug":"vijay-bahuguna-ask-question-to-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र से पहले पूर्व सीएम ने सीएम पर दागे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र से पहले पूर्व सीएम ने सीएम पर दागे सवाल
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय बहुगुणा ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
अब तक क्या हुआ, अवगत कराएं
उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व विधानसभा की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सितारगंज की ज्वलंत समस्याओं की जानकारी दी थी, उन पर अब तक क्या हुई है, अवगत कराएं। साथ ही शीघ्र समाधान का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रावत को लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने समीक्षा बैठक में सिडकुल टू में उद्यमियों को आवंटित भूमि का लैंड डिमार्केशन कराकर मौके पर भूमि उपलब्ध कराने, शक्तिफार्म के पट्टाधारकों भूमिधरी अधिकार दिलाने के लिए नॉन जेड एलआरए एक्ट की भूमि को शामिल करने के लिए कैबिनेट का प्रस्ताव आवश्यक होने, निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के लिए परिवहन के प्रमुख सचिव से 3.20 करोड़ की अवशेष धनराशि शीघ्र जारी कराने आदि के प्रस्ताव रखे थे।
विज्ञापन
बहुगुणा ने कहा कि वह अगले माह क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उससे पहले उनके प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।
यहां बता दें कि विजय बहुगुणा के कार्यकाल के दौरान शुरू की गईं विकास की विभिन्न योजनाएं उनके हटने के बाद से ठप पड़ी हैं।