फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vijay bahuguna allegation on harish rawat

आईसीयू पर चल रही हरीश रावत की सरकार : बहुगुणा

Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
vijay bahuguna allegation on harish rawat
सीएम हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजय बहुगुणा ने कहा कि राज्य में 12 विधानसभा सीटें खाली होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर हरीश रावत सरकार आईसीयू पर चल रही है।

विज्ञापन


मंत्री और विधायक ही उन पर गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए अक्टूबर में आयोग से चुनाव कराने की मांग की। रुड़की टॉकीज तिराहा के पास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विजय बहुगणा ने कहा कि राज्य में अल्पमत की सरकार चल रही है।
विज्ञापन


एक ओर जहां विधानसभा की 12 सीटें रिक्त हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से भी विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले विधायकों का उत्पीडन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में अव्यवस्था का खामियाजा लाखों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से आए दिन श्रद्धालुओं को दो चार होना पड़ रहा है। कांवड़ पटरी की बदहाली पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र के सिर फोड़ना चाहती है। यही कारण है कि हरीश रावत की ओर से केंद्र सरकार को बजट के लिए पत्र लिखा जा रहा है, जबकि राज्य सरकार स्वयं विधानसभा सत्र बुलाकर बजट पास करा सकती है।

उन्होंने कुंवर प्रणव चैंपियन के रंगमहल पर हुए हमले को भी राज्य सरकार की साजिश बताते हुए कानून से मजाक करार दिया। राज्य में विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से अकटूबर में चुनाव कराने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप बत्रा, नगर अध्यक्ष सुनील साहनी, अश्वनी कौशिक, सौरभ गुप्ता, राजपाल सिंह, चंद्रप्रकाश बाटा, नवीन गुलाटी, ब्रिजेश त्यागी आदि उपस्थित थे।

संविधान की अनदेखी का लगाया आरोप

vijay bahuguna allegation on harish rawat
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हरीश रावत सरकार पर संविधान की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अल्पमत की सरकार को बचाने में नियमों की अनदेखी की और अब संविधान को दरकिनार कर भीमलाल आर्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया।

उन्होंने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 361-बी के तहत अयोग्य घोषित किए गए विधायक को कार्यकाल पूरा होने तक या फिर दुबारा निर्वाचित होने तक कोई लाभ का पद नहीं दिया जा सकता है।

इसके विपरीत हरीश रावत सरकार ने भाजपा के अयोग्य घोषित किए गए विधायक भीमलाल आर्य को 14 जून को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया। उन्होंने तत्काल इसे वापस लेने की मांग की।

बड़ी कुर्सी पर बैठा है छोटी सोच का आदमी
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री छोटी सोच के साथ काम कर रहे हैं। वे राज्य में कांग्रेस सरकार नहीं हरीश कांग्रेस सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

25 जून को हरिद्वार में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियों के संबंध में जानकारी जुटाने हरिद्वार आए विजय बहुगुणा ने विधायक मदन कौशिक से उनके आवास पर वार्ता की। इस दौरान मेयर मनोज गर्ग भी मौजूद थे। तीनों नेताओं  के बीच काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर निशाना साधा और उन पर छोटी सोच के साथ काम करने का आरोप लगाया।

कहा कि संसद ने राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार को 13 हजार करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट जारी किया हुआ है। उसे खर्च करने के लिए योजना बनाने की बजाय हरीश रावत प्रधानमंत्री पर राज्य का बजट रोकने का आरोप लगाकर जनता को बरगला रहे हैं । पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विजय बहुगुणा के आने से पार्टी को राज्य में मजबूती मिली है। उनके अनुभवों का लाभ पार्टी की मजबूती के लिए लिया जाएगा।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed