फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance will do dr. mrityunjay mishra education certificate verification

विजिलेंस कराएगी मृत्युंजय मिश्रा की शैक्षिक डिग्रियों का सत्यापन, लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजा पत्र 

Sat, 22 Dec 2018 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Vigilance will do dr. mrityunjay mishra education certificate verification
डा. मृत्युंजय मिश्रा

विजिलेंस ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय घोटाले में जेल में बंद पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा की शैक्षिक डिग्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। शनिवार को यूपी बोर्ड इलाहाबाद और लखनऊ विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर मिश्रा की डिग्री को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उधर, बैंक बंद होने के कारण मिश्रा परिवार के दिल्ली में तीन खातों में हुए लेन-देन की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


विजिलेंस के विवेचक ने एक सप्ताह पहले मूल रूप से बिहार के भागलपुर के निवासी मृत्युंजय मिश्रा से जेल में मुलाकात कर व्यक्तिगत फाइल तैयार की थी। मसलन उनकी शिक्षा कहां-कहां हुई और उसके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं। इसी आधार पर विजिलेंस ने शैक्षिक डिग्री के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय और यूपी बोर्ड इलाहाबाद को पत्र लिखा गया है। पत्र में हाईस्कूल, इंटर, बीए, एलएलबी, जर्नलिज्म, डाक्ट्रेट की डिग्री का ब्योरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि गया कि ये डिग्रियां 1990 से लेकर 1998 के बीच हासिल की गई हैं। 
विज्ञापन


विजिलेंस के डायरेक्टर राम सिंह मीणा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय और यूपी बोर्ड प्रशासन से पूछा गया कि मिश्रा ने यह डिग्रियां किस वर्ष में लीं थीं। मिश्रा की डिग्री को लेकर कई तरह की शिकायतें हैं। उधर विजिलेंस ने शनिवार को फर्म स्वामी शिल्पा त्यागी से लंबी बातचीत की। शिल्पा अपने साथ फर्म के रिटर्न संबंधी दस्तावेज भी लेकर आई थी। बता दें कि वित्तीय घोटाले में पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा चार दिसंबर से जेल में बंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed