फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance team caught District Sainik Welfare Officer taking a bribe of fifty thousand rupees Uttarakhand News

Uttarakhand: पचास हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को, टोल फ्री नंबर पर मिली थी शिकायत

Sat, 24 May 2025 05:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 May 2025 05:15 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पचास हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन
Vigilance team caught District Sainik Welfare Officer taking a bribe of fifty thousand rupees Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त कर्नल) को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई 1064 टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद की गई। धामी सरकार अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है, जो भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। इस सख्ती से जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर हुआ ट्रैप

शिकायतकर्ता ने 1064 टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी थी कि वह एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं और जिला सैनिक कल्याण विभाग से सेवा विस्तार संबंधी कार्य करवा रहे हैं। आरोपी अधिकारी ने उनसे काम के बदले 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इस सूचना के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। 24 मई 2025 को बागेश्वर के सेना निवृत्त ग्राम रामपुर, तहसील कपकोट निवासी सूबोध शुक्ला को रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed