फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance gets custody remand of former IAS Ram Vilas Yadav

विजिलेंस को मिली पूर्व आइएएस रामविलास यादव की कस्टडी रिमांड

Tue, 05 Jul 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vigilance gets custody remand of former IAS Ram Vilas Yadav
आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव अब विजिलेंस को कस्टडी रिमांड में जवाब देंगे। कोर्ट ने उनकी मंगलवार सुबह से शाम तक के लिए कस्टडी रिमांड (पुलिस अभिरक्षा) मंजूर की है। विजिलेंस उनके साथ-साथ परिजनों को भी बुलाना चाहती है।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजनों और यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्हें पिछले दिनों विजिलेंस ने 13 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह विजिलेंस के किसी भी सवाल का उचित जवाब नहीं दे पाए थे। सवालों की सूची तो 30 की थी, पर उनसे करीब 300 से अधिक सवाल पूछे गए। उन्होंने ज्यादातर सवालों पर अपनी पत्नी का नाम लिया। उनकी पत्नी के नाम पर भी बहुत सी संपत्ति है, जबकि उनकी बेटी के खाते में भी 15 लाख रुपये से अधिक जमा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यादव जेल में रहते ही गत 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। विजिलेंस ने गत शनिवार को रामविलास की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी लगाई थी। सोमवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने इस पर बहस के बाद कस्टडी मंजूर कर ली। विजिलेंस यादव को मंगलवार को सुबह जेल से लेकर जाएगी। इसके बाद शाम को जेल में दाखिल कराना होगा। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में उनकी आय के स्रोत और संपत्तियों का सत्यापन करना होगा। इसके लिए उनसे पूछताछ बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मौजूदगी में होगी पूछताछ
विजिलेंस काफी दिनों से उनकी पत्नी व अन्य परिजनों को भी बुलाना चाहती थी, लेकिन बार-बार नोटिस जारी होने पर यादव की पत्नी विजिलेंस के सामने नहीं आई हैं। बीते दिनों उनकी बेटी व बेटा जरूर विजिलेंस ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने कोई वाजिब जवाब विजिलेंस को नहीं दिया था। मामले में अब विजिलेंस ने फिर से उन्हें मंगलवार को उपस्थित होने के लिए कहा है। अफसरों के मुताबिक, दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि जिन सवालों के जवाब में यादव ने अपनी पत्नी का नाम लिया था, उन्हें भी सत्यापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed