फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance arrested Lekhpal for taking bribe in sitarganj

सितारगंज: रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, कई बैंकों की पासबुक और एफडी भी मिली

Tue, 01 May 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज Updated Tue, 01 May 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested Lekhpal for taking bribe in sitarganj
arresting

किसान का प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांग रहे राजस्व लेखपाल को विजिलेंस टीम ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस टीम उसे अपने साथ ले गई। आरोपी को बुधवार भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय नैनीताल में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बाद में टीम लेखपाल के काशीपुर स्थित आवास पर पहुंची, जहां से उन्हें कई बैंकों की पासबुक, तीन एफडी और प्लाटों की रजिस्ट्रियां आदि मिलीं, जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया। मालूम हो कि आरोपी आठ माह पहले ही काशीपुर तहसील से स्थानांतरित होकर यहां आया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के मैनाझुंडी गांव निवासी किसान तरसेम सिंह ने करीब सप्ताह भर पहले निवास, आय और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। तीनों प्रमाणपत्रों पर रिपोर्ट लगाने के एवज में क्षेत्र के लेखपाल राम सिंह मूल निवासी मुरादाबाद और हाल निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी काशीपुर ने सात हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी गुजारिश के बाद लेखपाल 5500 रुपये पर सहमत हो गया। इस बीच, तरसेम ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस कार्यालय में कर दी।  एसपी विजिलेंस हल्द्वानी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डिप्टी एसपी अरविंद डंगवाल के नेतृत्व में सितारगंज पहुंची टीम ने लेखपाल को 55 सौ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम ने खंगाला लेखपाल का आवास

Vigilance arrested Lekhpal for taking bribe in sitarganj
bribe

बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम उसे अपने साथ हल्द्वानी कार्यालय ले गई। एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इधर, विजिलेंस टीम पर कर्मचारियों ने लेखपाल से मारपीट का आरोप लगाया है।  इधर, विजिलेंस के निदेशक राम सिंह मीणा ने टीम को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
 
विजिलेंस टीम ने खंगाला लेखपाल का आवास
लेखपाल राम सिंह लंबे समय तक काशीपुर, जसपुर और बाजपुर तहसील में कार्यरत रहा। छह वर्ष पूर्व लेखपाल राम सिंह ने आवास-विकास कालोनी में मकान बनाया था। लेखपाल के सितारंगज में ट्रैप होने के बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम आवास विकास कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुंची।

इस दौरान टीम ने विभिन्न बैंकों की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पासबुक, कई चेक बुक और तीन एफडी प्रपत्र भी कब्जे में ले लिए। इसके अलाव कुछ प्लाटों की रजिस्ट्रियां भी मिलीं। टीम में मनोज मठपाल, हंसा मेहता व जगदीश चंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed