{"_id":"2a9c4ac7ff674ec99cea1fd78e8c9239","slug":"vice-president-of-india-visit-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए छावनी बना दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए छावनी बना दून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के दो दिवसीय दौरे के लिए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन
कोई कोताही न बरतने का निर्देश
रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए फोर्स को ब्रीफ किया गया। एडीजी (कानून व्यवस्था) राम सिंह मीणा ने ड्यूटी में कोई कोताही न बरतने का निर्देश दिया है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दो सितंबर को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
यहां से उनका काफिला दून आएगा। इसी दिन मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित समारोह में वह शिरकत करेंगे। रात को राजभवन में विश्राम करने के बाद तीन सितंबर को उपराष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) और इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट अकादमी (आईजीएनएफए) भी जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से आई सुरक्षा टीमों ने तीनों स्थलों का अवलोकन क रने के बाद अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर मंत्रणा की। एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा, आईजी इंटलीजेंस जीएन गोस्वामी, डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा घेरे में यह बल
सुरक्षा घेरे में 16 एसपी, 18 सीओ, 31 इंस्पेक्टर, 134 दारोगा, 62 हैड कांस्टेबिल, कांस्टेबिल 469, एक कंपनी के अलावा पीएसी की सात प्लाटून के अलावा फायर और यातायात पुलिस के 54 सिपाही शामिल रहेंगे। खुफिया एजेंसियों ने अलग से तैयारी की है।