फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veterinarians said that due to Ghudka disease, there

Dehradun News: गोशाला रखें साफ, पशुओं को हो सकती है घुड़का बीमारी

Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians said that due to Ghudka disease, there
Iघुड़का में पशुओं के गले में आ जाती है सूजन, छोड़ देते हैं चाराI
विज्ञापन




सर्दियों में पशुओं को निमोनिया, घुड़का, डायरिया का खतरा रहता है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि घुड़का बीमारी में पशुओं के गले में सूजन आ जाती है। इससे वह चारा लेना बंद कर सकते हैं। जिससे, उन्हें निमोनिया भी हो सकती है। सुझाव दिए गए हैं बीमारी से बचाव के लिए पशुपालक गोशाला को सूखा और साफ रखें।



मोथरोवाला के स्थानीय पशुचिकित्सक डॉ. मनीष पटेल ने बताया कि सर्दियों में गोशालाओं को सूखा रखा जाना चाहिए। कई दिन तक पुआल बिछी होने से वह भीगी रहती है और भूखे होने पर पशु उसे भी खा लेते जिससे उन्हें घुड़का बीमारी हो सकती है। इसमें उनके गले में सूजन आ जाती है और वो हांफ-हांफकर सांस लेते हैं। इसके अलावा चारा लेना भी छोड़ देते हैं जिससे निमोनिया जैसी अन्य बीमारियां होने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन


दून एनिमल वेलफेयर संस्थापक मिली ने बताया कि सर्दी में पशुओं में सर्दी-जुकाम, लैंगराइटिस के अलावा पाचन संबंधी बीमारी भी होती है। रेसकोर्स के पशुचिकित्सक डॉ. अतुल ने बताया कि सर्दी में एक साथ कई पशु रखे जाते हैं। उन्हें ताजा हवा या धूप भी नहीं मिलती। इसीलिए जरूरी है कि पशुशालाओं में पर्याप्त रोशनी, सफाई रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed