फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   very heavy snowfall in kedarnath

केदारनाथ में भारी बर्फबारी, चारों धामों में बढ़ी ठंड

Wed, 08 Mar 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 08 Mar 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
very heavy snowfall in kedarnath
- फोटो : demo pic

पहाड़ में मंगलवार को मौसम के करवट बदलने पर चारों धामों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दोपहर एक बजे बाद से शुरू हुई तेज बर्फबारी शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रही। धाम में एक फीट से अधिक नई बर्फ जम गई है। 

विज्ञापन


केदारपुरी की पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। यहां तापमान भी गिरकर माइनस 3 पर पहुंच गया है, जिस कारण ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ धाम में मौजूद निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले तीन माह में यह पहला मौका है, जब इतनी तेज बर्फबारी हुई है।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के ऊपरी क्षेत्रों में तेज हिमपात की सूचना है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, रामणी टॉप, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कर्णप्रयाग में देर शाम तेज आंधी चली और देवाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक बार फिर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जिले के निचले इलाकों में ठंड लौट आई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी देर शाम तक जारी रही।

very heavy snowfall in kedarnath
snowfall

द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के ऊपरी क्षेत्रों में तेज हिमपात की सूचना है।

चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, रामणी टॉप, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कर्णप्रयाग में देर शाम तेज आंधी चली और देवाल में हल्की बूंदाबांदी हुई।

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक बार फिर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जिले के निचले इलाकों में ठंड लौट आई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed