{"_id":"61102c9c8ebc3e7b875216b1","slug":"verification-of-gst-registration-from-today-city-news-drn386954510","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जीएसटी विभाग आज से बाजारों में करेगा जीएसटी रजिस्ट्रेशन का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जीएसटी विभाग आज से बाजारों में करेगा जीएसटी रजिस्ट्रेशन का सत्यापन
Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी विभाग सोमवार से पलटन बाजार सहित अन्य बाजारों में जीएसटी रजिस्ट्रेशन को लेकर सत्यापन अभियान चलाएगा। जिन दुकानदरों की ब्रिकी 20 लाख से अधिक है और उन्होंने जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश शर्मा ने इस संबंध में रविवार को दून महानगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ वार्ता भी की।
बैठक में उन्होंने कहा कि पलटन बाजार और अन्य बाजारों में कई दुकानदारों ने अभी तक जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार जीएसटी रिजस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करा लें और रजिस्ट्रेशन नंबर दुकानों के बाहर चस्पा कर दें।
विज्ञापन
जिस दुकानदारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके खिलाफ सख्ती अपनाई जाएगी। बैठक में दून वैली महानगर व्यापार मंडल ने उन्हें आश्वासन दिया कि केवल उन्हीं व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जिनका कारोबार 20 लाख से कम हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि उन्होंने भविष्य में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान हरीश बिरमानी, पंकज डीडान, राकेश किशोर गुप्ता, मनन आनंद, सुशील अग्रवाल, मनीश मोनी मौजूद रहे।