{"_id":"6864403ef3485a55380f7a43","slug":"verification-of-900-people-done-challan-of-42-issued-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-728839-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 900 लोगों का किया सत्यापन, 42 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 900 लोगों का किया सत्यापन, 42 के चालान
Wed, 02 Jul 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने क्षेत्र में बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। थाना पुलिस ने 900 लोगों और छात्रों का सत्यापन किया। वहीं, किरायेदारों व छात्रों का सत्यापन न करवाने पर 42 मकान मालिकों, छात्रावास और होम स्टे संचालकों पर 10-10 के चालान की कार्रवाई की। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर क्षेत्र में बाहरी राज्यों के लोगों और छात्राें के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 25 लोगों को थाने में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन