फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles running on the mountains bypassing orders

आदेशों को दरकिनार कर रात को पहाड़ों पर दौड़ रहे वाहन

Mon, 15 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running on the mountains bypassing orders
तहसील प्रशासन के आदेशों के बाद भी देर रात को पहाड़ों पर वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा हादसे में पांचों युवकों को अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

मानसून के समय पहाड़ों पर देर रात को सफर करना बेहद खतरनाक हो जाता है। पहाड़ों से गिरते पत्थर और डेंजर जोन कभी भी लोगों की जान पर भारी पड़ सकते हैं। इसी को देखते हुए बीती एक जुलाई को तहसील प्रशासन ने रात के समय जौनसार बावर की सड़कों पर वाहन न चलाने की एडवाइजरी जारी की थी। बावजूद इसके सूरज ढलने के बाद देर रात तक वाहन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लोगों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इसका खामियाजा लोगों को दुर्घटना के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सचिव मदन रावत, डॉ. भूपाल सिंह तोमर, दिनेश तोमर आदि का कहना है इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते बड़ी संख्या में सैलानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से चकराता घूमने के लिए आते हैं। इन पर्यटकों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की ज्यादा जानकारी नहीं होती। इस कारण पर्यटक रात को भी सड़कों पर सफर करते हैं। कई बार चालक मादक पदार्थों का सेवन कर भी वाहन चलाते हैं। कहा कि तहसील और पुलिस प्रशासन को रात को अभियान चला ऐसे वाहनों को पहाड़ पर चढ़ने और उतरने से रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि रात को पहाड़ों पर वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों को भी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed