{"_id":"56deb7514f1c1b35538b45ba","slug":"vehicles-insurance-is-expensive-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और महंगाई आपके लिए तैयार वाहनों का इंश्योरेंस होगा महंगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और महंगाई आपके लिए तैयार वाहनों का इंश्योरेंस होगा महंगा!
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
वाहनों का इंश्योरेंस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल 2016 से एक और महंगाई आपके लिए तैयार है। बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बढ़ोतरी का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ड्राफ्ट के मुताबिक टू व्हीलर, कॉमर्शियल व्हीकल और थ्री व्हीलर का इंश्योरेंस प्रीमियम 20 से 30 प्रतिशत बढ़ जाएगा। नए रेट्स के मुताबिक छह सीटर क्षमता वाली कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 1476 से 2229 रुपये तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
इरडा के मुताबिक थ्री व्हीलर में ई-रिक्शा के प्रीमियम में 59 रुपये और बाकी थ्री व्हीलर के प्रीमियम में 400 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
छह सीट से 17 सीटर तक क्षमता वाले थ्री व्हीलर में 959 रुपये से 2059 रुपये तक प्रीमियम में बढ़ोतरी होगी। छह सीट क्षमता वाले कॉमर्शियल वाहनों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 2069 रुपये तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि अच्छी बात यह है कि टू व्हीलर वालों को इस बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। दुपहिया वाहनों के प्रीमियम में कोई बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं है। बीमा विशेषज्ञ नितिन रॉक्सवैल ने बताया कि इरडा ने यह प्रस्ताव रखा है।
आमतौर पर इसमें बड़े बदलाव नहीं होंगे। प्रस्ताव में जो प्रीमियम बढ़ाने की योजना है, उतना ही एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। इसके बाद जो भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराएगा, उसे अधिक मूल्य देना होगा।