फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vehicle registration tax

केंद्र के फैसले से 'कंगाल' हो जाएगा उत्तराखंड

Tue, 26 Nov 2013 10:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Nov 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
vehicle registration tax

सभी राज्यों में सामान वाहन पंजीकरण टैक्स को लेकर केंद्र के सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी

निर्देशों के तहत चार पहिया वाहनों के लिए 6 फीसदी वाहन पंजीकरण टैक्स लिया जाना है। अगले वित्तीय वर्ष से सामान टैक्स से उत्तराखंड के लिए सबसे बढ़ी चिंता राजस्व कम होने को लेकर है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अधिक वाहन पंजीकृत
पड़ोसी राज्यों के मुकाबले कम टैक्स होने से उत्तराखंड में अधिक वाहन पंजीकृत होते हैं। उत्तराखंड में नए चौपहिया वाहनों के  पंजीकरण टैक्स के दो स्लैब हैं, जिसमें 10 लाख से कम कीमत के वाहनों पर ढाई फीसदी टैक्स, जबकि मंहगी कारों पर अब पांच फीसदी टैक्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल


परिवहन विभाग ने फरवरी 2013 में वाहन टैक्स वृद्धि की थी। जिससे सालाना ढ़ाई सौ करोड़ रुपए के राजस्व बढ़ने की उम्मीद जताई गई। अब राष्ट्रीय परिवहन विकास काउंसिल ने एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने की सलाह दी है, जिसको 1 अप्रैल 2013 से लागू करना है।

हिमाचल में टैक्स दरें अब भी मंहगी
पड़ोसी राज्य हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़ और हिमाचल में टैक्स दरें अब भी मंहगी हैं। इससे उत्तराखंड में अन्य राज्यों के मुकाबले कारों की बिक्री और पंजीकरण अधिक रहेगा।

जिससे उत्तराखंड में 2007-08 में जहां 96905 वाहन पंजीकृत हुए थी वह 2011-12 में बढ़कर 179144 पहुंच गई। इसमें अन्य राज्यों से आने वाली वाहनों की संख्या लगभग 20 फीसदी है, जो सस्ते कर का लाभ लेने के लिए उत्तराखंड में पंजीकरण करवाते है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed