फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle parked in Delhi was challaned in Doon, the number was in another car

Dehradun News: नौकरानी के जेवर गिरवी रखकर लौटाने से किया मना, मुकदमा दर्ज

Tue, 30 May 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parked in Delhi was challaned in Doon, the number was in another car
20 हजार रुपये उधार देने के लिए अपनी नौकरानी के लाखों के जेवर गिरवी रख लिए। महिला ने जब पैसे वापस कर अपने जेवर मांगे तो मना कर दिया। उलटे उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला के इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने घर के मालिक और उसकी पत्नी व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मुकदमा शहर कोतवाली में धर्मपुर की रहने वाली सुनीता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सुनीता का कहना है कि वह धामावाला के रहने वाले रोहित बोबल के यहां झाड़ू पोछे और बर्तन धोने का काम करती थी। वह पिछले दिनों बीमार हुई तो उसे पैसों की जरूरत पड़ी। इसके लिए उसने रोहित से 20 हजार रुपये मांगे। रोहित ने 20 हजार रुपये तो दे दिए लेकिन इसकी एवज में उसने सुनीता के कंगन और झुमके अपने पास गिरवी रख लिए। सुनीता का कहना है कि उसने 13 हजार रुपये कुछ दिनों बाद ही वापस कर दिए थे।
विज्ञापन




इसके बाद बचे हुए रुपये लेकर वह रोहित के पास पहुंची और अपने जेवर वापस मांगे। लेकिन, रोहित और उसकी पत्नी रिया ने कहा कि उसके कोई जेवर उनके पास नहीं हैं। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गत 19 मई को फिर से वह रोहित के घर पहुंची। उस दिन वहां पर रोहित की मां बबीता भी मौजूद थी। सुनीता के अनुसार रोहित, रिया और बबीता तीनों ने उसके साथ गाली गलौज की और वहां से भगा दिया। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर अमानत में खयानत और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed