उत्तराखंड: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत, मच गई चीख-पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटणा-मदननेगी मोटर मार्ग पर ओखला गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन में सवार दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, शनिवार देर रात रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। उधर, मेरठ-बुआखाल हाईवे पर कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत और दो घायल हो गए।
थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि रविवार को चौंदार से ओखला जा रहा एक मिनी ट्रक पूर्वाह्न करीब 11 बजे लंबगांव-मोटणा-मदननेगी मोटर मार्ग पर ओखला गांव के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और 108 सेवा मौके पहुंची।
ग्रामीण अजय रावत ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना में चालक सुंदर सिंह पंवार (55) पुत्र जयचंद सिंह और विशन लाल (52) पुत्र कालिया दोनों निवासी ओखला गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से प्रतापनगर पीएचसी ले जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों घायलों ने ग्वाड़ गांव के पास दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन प्रतापनगर पीएचसी में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग करते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई आश्वासन नहीं मिलने पर असमंजस की स्थिति बनी रही।
उधर, रुद्रप्रयाग से पोखरी ईट व रंग-रोगन की सामग्री ले जा रहा ट्रक 9.30 बजे दुर्गाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक पप्पू (42) पुत्र मदन लाल, निवासी रसोड़ा गांव, पोखरी जनपद चमोली गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लीनर गिरीश लाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, रविवार को कोटद्वार आ रहे एक बाइक सवार को बारह ड्रम के समीप पीछे से आ रही एक मैक्स ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने घायल हो अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत साहनपुर (नजीबाबाद) निवासी अशोक (48) पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है।
अशोक की भाभी रीना ने बताया कि अशोक एटीएम मैकेनिक था और वह कोटद्वार एटीएम को ठीक करने जा रहा था। इधर, कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर जाफराबाद के समीप एक बाइक स्लिप होने से लकड़ीपड़ाव निवासी नसीरूद्दीन (28) पुत्र मुस्तकीम और गणेश (42) पुत्र आरसी शर्मा घायल हो गए। चिकित्सकों ने नसीरूद्दीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि दोनों पेंटर का काम करते हैं।