फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vegetables prices Increase Lemon Rs 200 per kg Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: सब्जियों के दामों में तेजी... नींबू के भाव सुन चौंक रहे हैं लोग, यहां देखें रेट लिस्ट

Tue, 30 Apr 2024 01:26 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 30 Apr 2024 01:26 PM IST
सार

हरी सब्जियों के साथ ही टमाटर के भी दाम बढ़े हैं। फुटकर की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। दाम सुनकर लोग चौंक रहे हैं।

विज्ञापन
Vegetables prices Increase Lemon Rs 200 per kg Dehradun Uttarakhand News in hindi
सब्जियों के दामों में तेजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही सब्जी के दाम भी बढ़ने लगे हैं। फुटकर बाजार में नींबू तो दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। टमाटर के साथ हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। निरंजनपुर मंडी में हरी सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है, लेकिन फुटकर विक्रेता दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन


मंडी के थोक मूल्य और फुटकर दुकानदारों के भाव में काफी अंतर है। दाम बढ़ने के कारण टमाटर का नासिक से आवक कम होना और हरी सब्जियों का मंडी में कम पहुंचना बताया जा रहा है। हरी सब्जियों के साथ ही आलू और प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा फलों के दाम में भी तेजी आई है। फुटकर बाजार में अंगूर सौ रुपये, आम और सेब 120 से 140 रुपये, अनार 160 रुपये तक मिल रहे हैं।

विज्ञापन
सब्जी थोक(मूल्य प्रति किलो) फुटकर(मूल्य प्रति किलो)
टमाटर 26-27       40 - 50
करेला 40 - 45   60 - 65
खीरा 15 - 18  30 - 40
लौकी 12 - 14  20 - 30
नींबू 165- 170  200
भींडी 45 - 50 65 - 70
पत्ता गोभी 15 - 16    20 - 22
फूल गोभी 32 - 35   45 - 50
शिमला मिर्च 20 - 25 40 - 50
बैंगन 20  25 - 30
प्याज 22 - 23 25 - 30
गाजर 30 35 - 40
तोरई 35 -40        50
हरीमिर्च 50   80
फराशबीन 55 - 60   75 - 80
आलू 20 - 22   24 - 25
टिंडे 60  75 - 80
चरचींड़ा 50  60


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed