फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vasant Utsav 2022: Fragrance of flowers will be scattered in Raj Bhavan with the organization of folk festival Phool dei Festival

Vasant Utsav 2022: लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में बिखरेगी रंग बिरंगे फूलों की खुशबू, तिथि तय

Sat, 26 Feb 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Feb 2022 03:26 PM IST
सार

इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही कई तरह के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी, ताकि गमले बनाने वाले कारीगरों व छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।

विज्ञापन
Vasant Utsav 2022: Fragrance of flowers will be scattered in Raj Bhavan with the organization of folk festival Phool dei Festival
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में वसंतोत्सव की तारीख तय कर दी गई है। राजभवन में इस बार आठ और नौ मार्च को रंग बिरंगे फूलों की खुशबू बिखरेगी। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन से वसंतोत्सव का शुभारंभ होगा। देहरादून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले भी वसंत उत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे।

विज्ञापन


पांच ब्रांड अंबेसडर को करेंगे राज्यपाल सम्मानित
मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अंबेसडर को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। स्पेशल पोस्टल कवर पर यमुना तुलसी का चित्रण होगा। वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की थीम फूलों की होली होगी।
विज्ञापन


राज्यपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में वसंत उत्सव 2022 का शुभारंभ किया जाएगा। नन्हीं बालिकाएं राजभवन परिसर में फूलदेई पर्व की औपचारिकताएं पूरी करेंगी। आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय भोजन को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, पुष्पा के हीरो की झलक पाने को फैंस दिखे बेताब

शहद उत्पादन, इत्र, संगध पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि खाद्य फूलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा 
इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही कई तरह के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी, ताकि गमले बनाने वाले कारीगरों व छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसमें आठ इंच, 10 इंच और 12 इंच के गमलों की तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वसंत उत्सव में पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों को विशेषरूप से आमंत्रित किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्यपाल बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed