फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Various products of the mountain covered in Sanjeevani fair

संजीवनी मेले में छाए पहाड़ के उत्पादन

Mon, 10 Oct 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:07 AM IST
सार

गीता धामी ने संजीवनी की ओर से आयोजित फेस्ट की सराहना करते हुए कहा कि जहां एक ओर सभी अधिकारी उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं महिलाएं समाज सेवा एवं अंत्योदय के भाव के साथ राज्य एवं देश के विकास में अपना सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संजीवनी संस्था की ओर से आयोजित मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ओर एक कदम है। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु, संजीवनी संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन, उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष अंजलि सिन्हा, अंशु पांडे, अनुराधा सुधांशु, आकांक्षा सिन्हा, मथानी फैनई, गुंजन यादव, हरिका राजेश, रजनी तोमर, शिखा पांडे, विनीता कुंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Various products of the mountain covered in Sanjeevani fair

विस्तार

सिविल सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित संजीवनी दीवाली फेस्ट में पहाड़ के अलग-अलग जिलों के उत्पाद छाए रहे। मेले का रविवार को समापन हो गया। सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में चल रहे संजीवनी दीवाली फेस्ट के आखिरी दिन मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न जिलों से आए करीब 70 स्टालों का अवलोकन किया। इसमें उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों एवं खानपान को प्रमुखता से दर्शाया गया था। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की एवं उससे संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

गीता धामी ने संजीवनी की ओर से आयोजित फेस्ट की सराहना करते हुए कहा कि जहां एक ओर सभी अधिकारी उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं महिलाएं समाज सेवा एवं अंत्योदय के भाव के साथ राज्य एवं देश के विकास में अपना सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संजीवनी संस्था की ओर से आयोजित मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ओर एक कदम है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वयं अपने परिवारों का भरण पोषण कर रही हैं। राज्य सरकार एक जिला, एक उत्पाद को लगातार बढ़ावा दे रही है। इस साल मेला वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु, संजीवनी संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन, उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष अंजलि सिन्हा, अंशु पांडे, अनुराधा सुधांशु, आकांक्षा सिन्हा, मथानी फैनई, गुंजन यादव, हरिका राजेश, रजनी तोमर, शिखा पांडे, विनीता कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टॉल पर ये उत्पाद रहे विशेष
पौड़ी के मंडुवे के बिस्किट, पहाड़ी फलों जैसे माल्टा, संतरा के जूस, घरों में निर्मित अचार, नैनीताल जिले के स्थानीय उत्पादों, विकासनगर क्षेत्र में निर्मित स्टॉल, शॉल, मफलर, स्वेटर, उत्तरकाशी में निर्मित पंखी, पूजा आसन, पिथौरागढ़ जिले से ऐपण डिजाइन साड़ियां, तांबे के बर्तन, जोशीमठ की राजमा, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद, हाथ से बनी मोमबत्ती, हरिद्वार में दिव्यांग बच्चों के हाथों से बनी सजावटी सामग्री, मोमबत्ती आदि दीवाली फेस्ट में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed