फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Various organizations honored women

विभिन्न संगठनों ने महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Various organizations honored women
मुख्य बाजार स्थित चौहान अस्पताल में महिला दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति की ओर से सोरना डोभरी गांव में महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षिका रेणु कुमारी, सुनीता रावत, सुमन भट्ट, सुषमा नेगी, कल्पना बिष्ट, नीलम रावत, सपना, रक्षा देवी, मीना देवी, आशा देवी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीलम नावत ने की। संचालन सुनीता रावत ने किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक अमर सिंह कयश्प, इंद्रपाल सिंह, देवराज शर्मा, सचिन रतूड़ी, बना देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, शिव शक्ति महिला ग्राम संगठन ने ढाकी की रुचन और सहसपुर की वंशिका को सम्मानित किया। दोनों बेटियां सिलाई प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार की आर्थिकी को सुदृढ़ करना चाहती हैं। शुभारंभ बीडीसी पुष्पा ने किया। इस मौके पर शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गीता मौर्य, मोहिज्जुइदी खाजा, कालू राम मेहता, पूनम पाल, फरहा, गुड्डी देवी, बबली गुप्ता, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिशा सामाजिक संगठन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने कहा कि आज महिलाएं भी पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। बेटे और बेटी में कोई भी फर्क नहीं रह गया है। उन्होंने समाज से सोच में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। इस मौके पर निर्मला, रेनू, कमला, सुमित्रा, भारती, रुपा, शबीना, ऊषा, सीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रुक संस्था रुड़की की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएससी केंद्र की संतोष यादव ने कहा कि परिवार में यदि एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तो सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है, लेकिन यदि एक महिला को शिक्षित किया जाता है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।
----
महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की
विकासनगर। मुख्य बाजार स्थित डॉ. चौहान अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने फोन पर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माहिलाओं को अपनी शक्ति को समझना चाहिए और राष्ट्रीय हित के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान 42 महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ ही 50 प्रतिशत छूट पर उनके अल्ट्रासाउंड किए गए। निशुल्क हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर ऑक्सीजन लेवल और स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच डॉ. साधना चौहान ने की। इस मौके पर कैंप संयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, आशा शर्मा, राकेश वर्मा, अजित चौधरी, कमलराज, पूजा वर्मा, आशिया, परवीन, मोना कश्यप, रीना राणा आदि मौजूद रहे।

----
जागरुकता रैली से बताए महिलाओं के अधिकार
चकराता। खत शैली आजीविका बहुद्देशीय स्वायत्त सहकारिता माख्टी पोखरी से जुड़ी महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने कहा कि आज समाज में महिलाएं पूर्ण रूप से सशक्त हैं। वह आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। इस मौके पर सहकारिता की अध्यक्ष रीता चौहान, सचिव गोपाल दास, संजीव चौहान, विक्रम सिंह, बारू सिंह, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed