फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vande Bharat will leave from Doon to Delhi today, timings of many trains changed

Dehradun News: आज दून से दिल्ली के लिए रवाना होगी वंदे भारत, कई ट्रेनों का समय बदला

Mon, 29 May 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will leave from Doon to Delhi today, timings of many trains changed
वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह सात बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इससे पहले इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेनों का समय देख कर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उत्तरी रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रात 10 बजकर 05 मिनट पर निकले वाली उपासना ट्रेन अब नौ बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। जबकि रात 10 बजकर पांच मिनट पर दून से निकलने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी नौ बजकर 45 मिनट पर निकलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से दून पहुंचने वाली जनशताब्दी पांच मिनट पहले पहुंचेगी। यह ट्रेन पहले रात नौ बजकर 15 मिनट पर पहुंचती थी। अब यह ट्रेन नौ बजकर 10 मिनट पर दून पहुंचेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के चलते दून से देश के अन्य शहरों व अन्य शहरों से दून आने वाली लगभग सभी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए ट्रेनों की समय सारणी देख कर ही कुछ मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर सीटों पर वेटिंग
दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में चीयर कार यानी कुर्सी यान और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं। सीट बुकिंग की बात करें तो इस ट्रेन में पहले दिन लगभग सभी सीटें फुल हैं। जबकि पांच में से अधिकतर स्टेशनों के टिकट पर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed