फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vande Bharat decorated with flowers will run on Doon-Lucknow

Dehradun News: फूलों से सजी वंदे भारत, दून-लखनऊ रूट पर आज से भरेगी फर्राटा

Tue, 12 Mar 2024 11:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat decorated with flowers will run on Doon-Lucknow
I
विज्ञापन

IIवर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री करेंगे शुरुआत, प्लेटफार्म नंबर दो से होगी रवाना
I
I

I
Iराज्यपाल-सीएम सहित गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद
I
Iराजधानी दून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत आज अपना पहला सफर तय करेगी। वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में फूलों से सजाया जा रहा है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और रेलवे के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
I
Iदरअसल, देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। रेलवे से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर 8:30 बजे से कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीसी के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस बार इस कार्यक्रम में एक स्टेशन एक उत्पाद कार्यक्रम की भी शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई एलईडी
I
I
I
Iरेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो से इस ट्रेन को पहली बार रवाना किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए स्टेशन पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्यपाल, गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी सहित मंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने और देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर कई एलईडी लगाई गई हैं। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में तैयार किया गया। ट्रेन की वाशिंग के बाद उसको फूलों से सजाया गया। ट्रेन को 9:30 बजे रवाना किया जाएगा। इस समय कोई भी ट्रेन दून स्टेशन से नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iवंदे भारत में फ्री में जाने का मिला मौका
I
Iदून-लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन में पहली यात्रा के लिए यादगार बनाने के लिए रेलवे ने निशुल्क टिकट मुहैया कराए गए हैं। डाॅ. टीएन जोहर रिटायर्ड भूवैज्ञानिक ने बताया कि वंदे भारत में जाने का मौका मिल रहा है। वह इसका फायदा धर्मलाभ के लिए उठाएंगे। वह लखनऊ तक इसमें जाएंगे और उसके बाद वहां से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article