फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vandana semwal uttarakhand

विदेश में भारतीय संस्कृति के बीज बो रही वंदना

Mon, 29 Sep 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Sep 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
vandana semwal uttarakhand

उत्तराखंड की वंदना सेमवाल विदेशी बच्चों में संस्कृति के बीज बोने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें हर रविवार को स्वाध्य कक्षा के माध्यम से छात्रों को भागवत गीता, वेद, पुराण का पाठ पढ़ाते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


यूएसए में मांटेसरी स्कूल की चेन
वंदना टेक्सास (यूएसए) में मांटेसरी स्कूल की चेन चला रही हैं। इस वक्त उनके जायस मांटेसरी नाम से दो स्कूल रनिंग हैं, जबकि अन्य की तैयारी अंतिम दौर में है। वंदना 1999 से टेक्सास में हैं। उनके पति महावीर सेमवाल यहां बैंक ऑफ अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट हैं।
विज्ञापन


साथ टेक्सास गईं लगभग 35 वर्षीया वंदना को देश की कमी खलती जरूर है, लेकिन भारतीय समुदाय के लोगों के साथ त्योहारों में शिरकत कर वह इसे पूरा कर लेती हैं। मूल रूप से टिहरी की रहने वाली और पांडुरंग अठावले को आदर्श मानने वाली वंदना एकल विद्यालय और बालोद्यान अभियान को भी बल देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल खोलने के पीछे मकसद साफ करती हैं। उनके मुताबिक इस वक्त नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी दिक्कत छोटे बच्चे हैं। हिंदुस्तान की ही तरह यूएसए में भी लोग बच्चों को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। बात कुछ करने की हुई तो मांटेसरी से हटकर कुछ नहीं लगा।

उन्होंने टेक्सास से ही एकाउंटिंग मुख्य विषय के साथ डायरेक्टोरेट ट्रेनिंग इन चाइल्ड केयर की है। उन्हें बच्चों से प्यार है और अभिभावकों की परेशानी कम करके खुशी भी बहुत मिलती है।

आज रोजगार देने की स्थिति में
वंदना बताती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब बच्चे को खुश देख उनके अभिभावक चेहरे पर संतोष का भाव लिए निकलते हैं। मांटेसरी के स्टाफ के रूप में वह कुछ अन्य महिलाओं को रोजगार देने की भी स्थिति में हैं।


बच्चों का मां की तरह ख्याल

वंदना के मांटेसरी में हिंदुस्तानी कम, विदेशी बच्चे ज्यादा हैं। इनकी सब जरूरतों का वह मां की तरह ख्याल रखती हैं। उन्होंने स्टाफ भी बेहद सावधानी से चुना है ताकि नन्हें-मुन्नों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed