फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   van driver failed to Bet

शर्त पर ‘खरे’ नहीं उतरे वैन संचालक

Sat, 03 Aug 2013 09:06 AM IST
देहरादून/अंकित चौधरी
देहरादून/अंकित चौधरी Updated Sat, 03 Aug 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
van driver failed to Bet

पिछले माह एक दिन की पुलिस कार्रवाई के बाद स्कूल वैन संचालक तय शर्त पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ आगे कार्रवाई होना तय है। क्योंकि परमिट के लिए वैन संचालकों में रुझान है नहीं और कार्रवाई से बचने को तय की गई शर्त को इन्होंने ठेंगा दिखा दिया है।

विज्ञापन


बिना परमिट वैन और आटो में परमिट से ज्यादा ठूंसकर बच्चे ढोने वालों के खिलाफ 22 जुलाई को पुलिस ने 44 स्पॉट पर चेकिंग कर कार्रवाई की थी। इसमें 100 से ज्यादा वैन और विक्रम के चालान हुए थे।
विज्ञापन


इसके अगले दिन हड़बड़ाए स्कूल वैन संचालकों की मांग पर एसएसपी केवल खुराना ने तीन अगस्त तक कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन मांगने के पीछे वैन संचालकों का तर्क था कि वह जिन बच्चों को ढो रहे हैं उनका भुगतान महीने के हिसाब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय संख्या में नहीं ढ़ो रहे बच्चे

ऐसे में वैन संचालकों ने 1 अगस्त से परमिट नियम के साथ ही तय संख्या में बच्चे ढोने पर सहमति दी थी। लेकिन 2 अगस्त को छुट्टी का दिन होने के बावजूद कुछ स्कूल खुले तो उनमें चलने वाली वैन बीना परमिट के साथ ही ओवर लोड थीं।


इससे साफ है कि वैन संचालकों की परमिट लेने और ओवरलोड नहीं चलने की सहमति केवल दिखावा भर थी। इसके पीछे कारण यह भी है कि  वह कहीं न कहीं वह सोच रहें हैं कि अब पुलिस उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं करेगी।

इनकी भी सुनिएः
तय समय के बाद अगर कोई स्कूल वैन ओवर लोड चलती मिलेगी तो उसे सीज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही दोबारा चेकिंग अभियान शुरू होगा।
- केवल खुराना, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed