फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vampires in homes and pandals

गाजे-बाजे संग घरों और पंडालों में विराजे बप्पा

Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vampires in homes and pandals
अंतेश्वर महादेव मंदिर में गणेश स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर से लेकर देहात तक गणेश महोत्सव के रंग में रंग गया। जगह-जगह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गजानन पंडालों और लोगों घरों में विराजे। इसके साथ ही क्षेत्र में श्री गणेश की पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हो गया है। पहले दिन जगह-जगह धूप, दीप और अगरबत्ती की सुंगध के बीच श्री गणेश की आरती उतारी गई। गणेश जी को देशी घी से निर्मित मोदकों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अनंतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में कलश यात्रा के साथ गणपति बप्पा को पंडाल में विराजमान कराया गया। सुबह और शाम के समय गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर देवेश्वरी बिड़ालिया, उर्मिला नेगी, चीमा राणा, सुनीता ध्यानी, सरला रावत, कमलेश मित्तल, अनीता अंथवाल, रेखा थपलिया, सुनीता भट्ट, विमला उनियाल, कांता वर्मा, मुन्नी नेगी, धीरेंद्र तड़ियाल, मनोज चौहान, भरत नेगी, संजीव चौहान, एसएल रतूड़ी, कुशल पाल, अभिषेक तोमर, विशाल मनवाल, जतीन नेगी, विनय भट्ट, पवन रावत, अमन भंडारी, अशुंल, विनोद रावत, डॉ. सुभाष चंबेल, ओपी राणा, दिनेश थपलियाल, अंकित जोशी, लक्षु, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं डाकपत्थर स्थित जूनियर इंजीनियर क्लब में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान पूरा माहौल गणेश भगवान के जयकारों से गूंज उठा। शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनीष चतुुुर्वेदी, सौरभ उनियाल, आयुष गोयल, शुभम भटनागर, उत्तम नेगी, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेलपुरा सेलाकुई स्थित आदिशक्ति माता वैष्णा देवी धाम में भी गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महंत राहुल थापा, सुखदेव सिंह फरस्वाण, डीएस बिष्ट, गजेंद्र थापा, देवकी बिष्ट, पूनम थापा, बिशन क्षेत्री प्रेम राणा, रंजना राणा, अनीता राणा, राम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा गली में गणेश युवा मंडल के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस मौके पर आशीष रोहिला, सन्नी महावर, वैभव अग्रवाल, ललित रोहिला, नितिन रोहिला, शिवम रोहिला, रविकांत, किरण रोहिला, मोहित सप्पल, विपिन महावर आदि मौजूद रहे।
पछवादून गढ़वाल सभा भवन में भी गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की स्थाना की गई। इस काली माता मंदिर से दिनकर विहार स्थित सभा भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पीसी केस्टवाल, सुमन मोहन मंमगाई, अजय जुयाल, नरेश पैन्यूली, कमलेश रावत, जयंती पटवाल, ओम प्रकाश राणा, लक्ष्मी कोठियाल, हरीश पैन्यूली, अनूप रावत, सरिता रावत, अमिता नेगी आदि मौजूद रहे।

यहां भी हुई गणपति बप्पा की स्थापना
लाइन जीवनगढ़ स्थित श्री सांई मंदिर, डांडा जीवनगढ़ में भी गणपति बप्पा की स्थापना की गई। इसके साथ ही चकराता, सहसपुर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर आदिर क्षेत्रों में भी कई पंडालों और घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed