{"_id":"5dca74118ebc3e5b1703a051","slug":"valley-of-words-program-to-be-held-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आयोजित होगा 'वैली ऑफ वर्ड्स', 150 से अधिक हस्तियां होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आयोजित होगा 'वैली ऑफ वर्ड्स', 150 से अधिक हस्तियां होंगी शामिल
Tue, 12 Nov 2019 02:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी देते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य एवं कला में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। 15 नवंबर से देहरादून में तीन दिवसीय वैली ऑफ वर्ड्स प्रदर्शनी का आगाज होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की साहित्य को समेटती प्रमुख पुस्तकें तो होंगी ही, साथ ही काव्य-गोष्ठी, कला प्रदर्शनी व परिचर्चा के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। इसमें साहित्य के साथ ही कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वैली ऑफ वर्ड्स के ऑनरेरी क्यूरेटर एंड आईएएस ट्रेनिंग एकेडमी मसूरी के डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा कि वैली ऑफ वर्ड्स का दूसरा नाम अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला समारोह है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह से शाम तक विभिन्न सत्र आयोजित होंगे, जिनमें पुस्तक विमोचन, परिचर्चा, काव्य-पाठ, मुशायरा, हिमालयी कलाएं, शिल्प एवं दृश्य कला प्रदर्शनी समेत अनेकों सत्र होंगे, जिनमें कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम राजपुर रोड स्थित एक होटल में होगा। वार्ता के दौरान यूकॉस्ट के महानिदेशक राजेंद्र डोभाल, दून लाइब्रेरी के डायरेक्टर डॉ. बीके जोशी, एचबी थपलियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन