फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valley of flower will open for tourist from 1st june 2019

1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, खिलते हैं 300 से अधिक प्रजाति के फूल

Sun, 21 Apr 2019 09:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Valley of flower will open for tourist from 1st june 2019
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। इस बार हुई बर्फबारी से घांघरिया से फूलों की घाटी तक 3 किमी पैदल ट्रेक क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिसे 15 मई तक दुरुस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों की टीम ने विगत दिनों घाटी का निरीक्षण किया और शनिवार को निरीक्षण की रिपोर्ट पार्क के एसडीओ टीएस साईं को सौंप दी। एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष फूलों की घाटी क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी हुई, जिससे पैदल ट्रेक पर कई जगहों पर पुश्ते धंस गए हैं।

विज्ञापन

घांघरिया से फूलों की घाटी तक तीन किमी पैदल ट्रेक जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है। यहां एक किलोमीटर पैदल रास्ता करीब चार मीटर तक ध्वस्त पड़ा हुआ है। रास्ते में दो जगहों पर हिमखंड भी टूटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रेक की मरम्मत के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। 15 मई तक ट्रेक को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा और एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। 

फूलों की घाटी दुनिया में एकमात्र ऐसी घाटी है, जहां 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। अपनी जैव विविधता के लिए यह घाटी विश्व विख्यात है। यहां फूलों के साथ ही दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों, परिंदों व जड़ी-बूटियों का दीदार भी पर्यटक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed