फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   valentine's day celebration in dehradun.

दून की फिजाओं में घुला प्यार का अहसास

Sun, 14 Feb 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
valentine's day celebration in dehradun.

वेलेंटाइंस डे पर संडे की छुट्टी भी युवाओं को प्यार का इजहार करने से नहीं रोक पाई। सुबह से ही दून के बाजार प्रेमी जोड़ों से गुलजार रहे।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन भी किसी हंगामे से बचाने के लिए तैनात रही। राजधानी के पार्क, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स में वी-डे की चहलपहल देखने को मिली। दूसरी ओर, एनएसयूआई ने प्रेम के इस खास मौके का समर्थन करने के लिए लव परेड निकाली।
विज्ञापन


रविवार को वेलेंटाइंस डे मनाने वालों को सुबह से ही मौसम ने भी अपना पूरा साथ दिया। प्रेमी जोड़े घर से बहाने बनाकर निकले तो जो हॉस्टल में रहते हैं, उनके लिए मिलना मुश्किल नहीं था। शहर के गांधी पार्क से लेकर मालसी डियर पार्क, एमडीडीए पार्क में बरबस ही प्रेमी जोड़े इश्क का इजहार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम बड़े शॉपिंग मॉल्स में भी प्रेमी जोड़ों ने खास तरीके से वेलेंटाइंस डे मनाया। पैसेफिक मॉल, सिटी जंक्शन मॉल सहित कई मॉल्स में वेलेंटाइंस डे के खास इंतजाम भी किए गए थे। प्रेमी जोड़ों ने अपने-अपने तरीके से प्यार का इजहार किया। दोपहर में रेस्टोरेंट्स में भी खूब भीड़ नजर आई।


दिनभर गर्म मौसम के बीच पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था सख्त रखी। शहर में जगह-जगह पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे।

एनएसयूआई ने की लव परेड

एनएसयूआई ने वेलेंटाइंस डे को विश्व प्रेम दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत एनएसयूआई ने कांग्रेस भवन से घंटाघर तक शांतिपूर्ण रैली निकाली। लोगों को फूल बांटकर वेलेंटाइंस डे का समर्थन किया।

आयुष गुप्ता ने कहा कि जो भी रूढ़ीवादी संगठन वेलेंटाइंस डे का विरोध करने के नाम पर युवक-युवतियों को परेशान करेगा, एनएसयूआई उनसे सख्ती से निपटेगा। इस मौके पर मोहन भंडारी, डिंपल शैली, अक्षित सजवाण, महेशानंद, अनुज, राहुल रावत, नितिन रावत, बलबीर, शुभम भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed