फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vaibhav of Doon became a staunch supporter of Islam while trading in crypto

Dehradun News: क्रिप्टो में ट्रेडिंग करते-करते इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया दून का वैभव

Sat, 10 Jun 2023 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav of Doon became a staunch supporter of Islam while trading in crypto
क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते डोईवाला का एक युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। वह तीन-चार साल से घर से बाहर तक नहीं निकला है। ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य पढ़ने और कुछ ग्रुपों से जुड़कर उसका मूल धर्म से इतना मोह भंग हुआ कि पिता के टोकने पर मारपीट करने लगा। ऑनलाइन नमाज पढ़ना भी सीख लिया। उसकी गतिविधियां देखकर परिजनों ने ही पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के बुल्लावाला के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत थी। उन्होंने बताया था कि उनका 24 साल का बेटा वैभव बिजल्वाण बीते तीन-चार साल से घर से बाहर नहीं निकला है। वह ज्यादातर समय अपने कमरे में ही रहता है। एक दिन जब उसके पिता ने वैभव से बात की तो वह खुद को मुस्लिम बताने लगा। उन्होंने टोका और उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाने को कहा। इस पर वैभव ने पिता के साथ ही मारपीट की। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अभद्रता करने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक ने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है। उसके कमरे से एक लैपटॉप मिला है। बताया जा रहा है कि उसने तीन साल पहले लॉकडाउन के वक्त क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। वहां उसने उर्दू बोलना सीख लिया। कमरे में बैठकर पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता है। एसएसपी ने बताया कि इस बीच कुछ लोग उसके पाकिस्तान से संपर्क होने की बात भी कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस जांच में अभी तक ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है। वैभव का लैपटॉप कब्जे में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है। उसके लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो की हिस्ट्री भी मिली है। यह चैनल कहां के हैं और कौन इन्हें चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिर्फ खाना खाने बाहर आता था वैभव
एसएसपी ने बताया कि वैभव केवल खाना खाने के लिए ही कमरे से बाहर आता था। इस दौरान भी वह इस्लाम के बारे में ही बात करता था। पुलिस ने भी जब उससे पूछताछ की तो वह खुद को मुस्लिम ही बता रहा है। वह इस्लाम की तारीफें कर रहा है और अपने मूल धर्म के बारे में अनर्गल बातें कर रहा है। घरवालों से भी वह इस्लाम के बारे में ही बातें कर रहा था।

--
डिप्रेशन का शिकार युवक ः एसएसपी
एसएसपी ने बताया, प्रथमदृष्टया युवक डिप्रेशन में लग रहा है। उसके पिता उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाह रहे थे। पूछताछ के बाद दो दिन में मानसिक स्थिति के परीक्षण के लिए उसे मनोचिकित्सक के पाल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed