नवोदय में 600 से अधिक पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं सहित विभिन्न पदों के लिए नौकरियों की भरमार होगी। विभिन्न 624 पदों के सृजन के लिए कार्मिक विभाग की अनुमति मिल चुकी है। इसमें कुछ सीधी भर्ती तो कुछ पदोन्नति से रखे जाएंगे। कार्मिक विभाग की ओर से इसकी सहमति मिल चुकी है।
प्रदेश में छह विद्यालयों टिहरी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में एक भी पूर्णकालिक शिक्षक नहीं है। इन स्कूलों में प्रतिवादन मानदेय के हिसाब से शिक्षक रखे गए हैं। जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में शिक्षकों के कुल स्वीकृत 199 पदों में से 85 शिक्षक ही नियमित हैं।
इन स्कूलों में कुल 114 पद खाली हैं। इन स्कूलों में जो शिक्षक हैं, वे भी पदस्थापन से रखे गए हैं।
विद्यालयों का अभी तक अपना कोई स्टाफ नहीं है, लेकिन अब राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के ढांचे के पुनर्गठन के बाद इन्हें अपने शिक्षक, प्राचार्य, उप प्राचार्य, सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता मिलने जा रहे हैं।
शासन को भेजा प्रस्ताव, भरे जाएंगे ये पद
कार्मिक विभाग की सहमति के बाद शासन ने शिक्षा महानिदेशालय से इस पर होने वाले वित्तीय व्यय भार का प्रस्ताव मांगा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पर 22 करोड़ 92 लाख रुपये सालाना व्यय भार आ रहा है। शासन से मांगे जाने पर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिसे वित्त से मंजूरी मिलते ही इन विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किस पद पर कितनों की नियुक्ति
पद नाम ------------ पद
प्राचार्य -------------- 13
उप प्राचार्य ---------- 13
पीजीटी (प्रवक्ता) ----- 143
टीजीटी (एलटी) ----- 182
इन पदों पर भी भर्ती
नवोदय विद्यालयों में कुछ आउटसोर्सिंग से तो कुछ स्थायी नियुक्तियां होंगी। इसमें 13 लाइब्रेरियन, 13 मुख्य सहायक, 13 मेट्रन (पुरुष), 13 मेट्रन (महिला), 13 कैटरिंग असिस्टेंट, 13 प्रवर सहायक, 13 स्टाफ नर्स, 13 कनिष्ठ सहायक, 26 लैब असिस्टेंड, दो सुरक्षा गार्ड, दो इलैक्ट्रीशियन, दो परिचारक, 91 सफाई कर्मी, 13 कुक और 39 मैस सहायक पदों पर नियुक्ति होगी।
प्रति नियुक्ति पर होगा एक संयुक्त निदेशक
एक संयुक्त निदेशक, एक उप निदेशक, एक वित्त नियंत्रक, एक सहायक लेखाधिकारी, एक लेखाकार, एक प्रवर सहायक, दो कनिष्ठ सहायक, दो चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति की जाएगी।
इनका है कहना
व्यय भार को लेकर शासन ने जो प्रस्ताव मांगा था, उसे भेजा जा चुका है। वित्त की मंजूरी मिलने ही विभिन्न पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक