फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand news : uttarakhand public demanding land law, lati cartoons become weapons on social media

उत्तराखंडः भू-कानून पर लाटी के कार्टून बन रहे हथियार, सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

Wed, 14 Jul 2021 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

कंचन के लाटी नाम से सोशल मीडिया पर साझा किए कार्टून का लोग जमकर समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
uttrakhand news : uttarakhand public demanding land law, lati cartoons become weapons on social media
kanchan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू-कानून की मांग को लेकर बीते कुछ दिनों से आवाज उठ रही है। राज्य आंदोलनकारियों से लेकर विभिन्न राजनीतिक दल प्रदेश में भू-कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की युवा आर्टिस्ट कंचन जदली का भू-कानून से संबंधित कार्टून सोशल मीडिया पर हथियार बन रहा है। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भू-कानून की मांग को लेकर कार्टून को सोशल मीडिया पर साझा किया था
कंचन के लाटी नाम से सोशल मीडिया पर साझा किए कार्टून का लोग जमकर समर्थन कर रहे हैं। प्रेेमनगर निवासी कंचन जदली ने अमूल गर्ल की तर्ज पर पहाड़ का कार्टून कैरेक्टर लाटी बनाया है। कंचन ने बताया कि वह हर ज्वलंत मुद्दों पर कार्टून बनाती हैं। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने भू-कानून की मांग को लेकर कार्टून को सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन


कोरोना काल में भी कंचन ने अपने कार्टून के माध्यम से लोगों को जागरूक किया
इस पर लोग जमकर समर्थन दे रहे हैं। चंडीगढ़ से फाइन आर्ट की पढ़ाई कर चुकीं कंचन उत्तराखंड के खानपान, वेशभूषा, लोक पर्व समेत प्रदेश की संस्कृति से जुड़े कई कार्टून बना चुकी हैं। इतना ही नहीं कोरोना काल में भी अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के लिए कंचन ने अपने कार्टून के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू-कानून के लिए संघर्ष करेगी समानता पार्टी
ब्रिगेडियर केजी बहल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखंड समानता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वह प्रदेश में भू-कानून लागू करने की लड़ाई लड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के विकास और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में नवीन कांडपाल को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता चंदन सिंह नेगी भी पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed