फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand ex cm harish rawat comment on narendra modi on election

BJP की जीत पर बोले पूर्व सीएम, कहा 2019 में नहीं चलेगा मोदी मैजिक, धरातल पर करना होगा काम

Mon, 18 Dec 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand ex cm harish rawat comment on narendra modi on election

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक नहीं चलेगा। मोदी को धरातल पर काम दिखाना होगा।  जिस गुजरात को भाजपा अपना मॉडल राज्य बता रही थी, वहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मोदी के जादू को नकार दिया है।

विज्ञापन


गुजरात ने विपक्ष के लिए बड़ी आशा पैदा की है। भाजपा की जीत के बावजूद चुनावी नतीजे उसके लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। हरीश रावत ने यह बातें हिमाचल और गुजरात चुनाव में कांग्रेस की पराजय से जुड़े प्रश्न के जवाब में कही।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से दूरभाष पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि अब केवल मोदी मैजिक से काम चलने वाला नहीं है। 2019 में मोदी वर्क्स निर्णायक होगा। कांग्रेस हारी जरूर है, लेकिन परिणाम विपक्ष के लिए शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात को भाजपा का मॉडल स्टेट कहा जाता था। वहां कांग्रेस ने जिस तरह से मजबूत चुनौती दी है, उससे राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता में देश व लोगों का विश्वास बड़ा है।


राजा पर यकीन करते तो जीत जाते हिमाचल
हिमाचल में कांग्रेस की पराजय पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा यानी वीरभद्र सिंह पर यकीन किया जाता तो जीत हमारी होती। उन्होंने कहा कि सांगठनिक समीक्षा के स्तर पर यह देखा गया कि उन्हें जब तक नहीं सुधारा जाता, तब तक अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती। वहां रोज कहा जा रहा था कि राजा हार रहे हैं। यदि राजा पर भरोसा करते तो परिस्थितियां भिन्न होती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed