फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand beraucrates foreign tour

पीड़ितों का पुनर्वास नहीं, इनका विदेश दौरा है जरूरी

Wed, 23 Oct 2013 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
uttrakhand beraucrates foreign tour

उत्तराखंड की आपदा के बाद भी यहां की ब्यूरोक्रेसी विदेश दौरे का मोह नहीं छोड़ पा रही है। आपदाग्रस्त राज्य के पुनर्निर्माण और पुनर्वास के प्लान को मंजूर कराने के लिए केंद्र में जब पुरजोर पैरवी करने की जरूरत है तो अधिकारी विदेश की सैर कर रहे हैं।

विज्ञापन


नेपाल टूर
इन दिनों विद्यालयी शिक्षा के प्रमुख सचिव एस. राजू नेपाल के टूर पर हैं। राजू के पास पेयजल महकमा भी है। नेपाल में नार्थ एशिया देशों की पेयजल से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस बताई जा रही है। इस कांफ्रेंस में उत्तराखंड से एस. राजू हैं।
विज्ञापन


अमेरिका टूर
वहीं सचिव उच्च शिक्षा मनीषा पवार भी तीन दिन पहले अमेरिका के टूर पर चली गईं। बताया गया कि साइंस एंड टेक्नालाजी से जुड़े किसी कांफ्रेंस और टूर कार्यक्रम में वे गई हुई हैं। पर्यटन एवं परिवहन सचिव उमाकांत पवार भी इसी टूर का हिस्सा हैं। ये दोनों दो नवंबर तक लौटेंगे। जबकि राजू अगले दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अफसर ऐसे समय में विदेश दौरे पर हैं, जब इनकी जरूरत राज्य को सबसे ज्यादा है। आपदा से हुए नुकसान से उबरने और उत्तराखंड के पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों का प्लान केंद्र से पारित करवाने में जहां इन्हें पैरवी करनी चाहिए, उसे छोड़ वे कांफ्रेंस अटेंड करने विदेश निकल गए।


दौरों से विजन बढ़ताहै
पहले भी अधिकारियों के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन यह कह कर टाल दिया जाता है कि ऐसे दौरों से विजन बढ़ता है। इसे सही माना जाए तो इन अधिकारियों के पूर्व के विदेश दौरों की रिपोर्ट ली जानी चाहिए। विदेश दौरों से कितना विजन बढ़ा तथा उसका राज्य के किस प्लान और प्रोजेक्ट में उपयोग हुआ, यह लोगों को पता चलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed