{"_id":"57e6146f4f1c1b9b3ba826d2","slug":"uttarkhand-lokayukt-file-ready-to-rajbhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकायुक्त की फाइल फिर तैयार, दोबारा जाएगी राजभवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकायुक्त की फाइल फिर तैयार, दोबारा जाएगी राजभवन
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में हुई किरकिरी से सबक लेते हुए एक बार फिर लोकायुक्त की फाइल तैयार की गई है। दावा है कि इस बार फाइल पर उन सारी आपत्तियों को दूर किया गया है, जिन्हें राज्यपाल ने उठाया था। अगले सप्ताह तक इसे दोबारा राजभवन भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
लोकायुक्त के चयन के लिए बनाई गई सिलेक्शन कमेटी और सर्च कमेटी ने बीते माह हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जेसीएस रावत का नाम प्रस्तावित करके राज्यपाल को फाइल भेजी थी। मगर इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से शिकायत की।
विज्ञापन
सर्च कमेटी पर उठाए सवाल
भाजपाइयों का आरोप था कि जिस सर्च कमेटी ने यह नाम फाइनल किया है, उसमें एक सदस्य हाईकोर्ट के पूर्व जज भंवर सिंह गाजियाबाद में हुए सात करोड़ के पीएफ घोटाले की जद में आए थे। इसके अलावा लोकायुक्त के लिए जिन लोगों के नाम गए थे, उनमें जस्टिस जेसीएस रावत का नाम भी था।
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया था कि पीएफ घपले में सीबीआई ने उनसे भी पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार पांच नाम लोकायुक्त के लिए भेजे जा रहे हैं। इनके चयन के लिए अपनाई गई पूरी प्रक्रिया लिखित दी गई है।
इसके अतिरिक्त लोकायुक्त के पद को राज्य सरकार के अधीन होने या न होने का बिंदु भी स्पष्ट कर दिया गया है। शासन की ओर से फाइल में साफ लिखा गया है कि लोकायुक्त पूरी स्वायत्तशासी संस्था (ऑटोनोमस बाडी) होगी।