फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkhand Election 2022: Election Commission has lot of complaints, Pauri first and Haridwar second

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव आयोग के पास शिकायतों का लगा अंबार, पौड़ी पहले और हरिद्वार दूसरे नंबर पर

Sat, 12 Feb 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

अब तक आयोग के टोल फ्री नंबर व अन्य माध्यमों से 23 हजार 948 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 741 का निपटारा किया जा चुका है। शिकायत के मामले में पौड़ी जिला नंबर एक पर और हरिद्वार जिला दूसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन
Uttarkhand Election 2022: Election Commission has lot of complaints, Pauri first and Haridwar second
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के पास शिकायतों का अंबार लग रहा है। अब तक आयोग के टोल फ्री नंबर व अन्य माध्यमों से 23 हजार 948 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 741 का निपटारा किया जा चुका है।

विज्ञापन


शिकायत के मामले में पौड़ी जिला नंबर एक पर और हरिद्वार जिला दूसरे नंबर पर है।  विधानसभा चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लागू करने के लिए चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 चल रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: हरीश रावत की तस्वीर से छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग ने दी भाजपा को दी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नंबर पर प्रदेश भर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों की निर्वाचन कार्यालय की ओर से रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायतों का निपटारा भी तेजी से किया जा रहा है, लेकिन साथ ही शिकायतें भी हर दिन बढ़कर आ रही हैं । 

किस जिले में अब तक कितनी शिकायतें, कितना निपटारा

जिला    शिकायतें    समाधान
पौड़ी    4828    4744
हरिद्वार    3960    3224
देहरादून    3354    3311
टिहरी    2640    2316
नैनीताल    2421    2155
यूएसनगर    1915    1795
पिथौरागढ़    1329    1242
उत्तरकाशी    1001    982
अल्मोड़ा    704    590
चमोली    667    602
रुद्रप्रयाग    336    199
चंपावत    58    34
बागेश्वर    689    661

सबसे ज्यादा लोग बिना अनुमति पोस्टर लगाने से खफा
अगर शिकायतों के प्रकार की बात करें तो सबसे ज्यादा शिकायतें बिना अनुमति पोस्टर लगाने की आ रही हैं। इस तरह की शिकायतें 86.6 प्रतिशत आई हैं। जबकि 11.7 प्रतिशत अन्य तरह की शिकायतें हैं। प्रतिबंधित समय में प्रचार प्रसार की 0.4 प्रतिशत, शराब बांटने की एक प्र्रतिशत, बिना अनुमति दूसरों की प्रॉपर्टी पर पोस्टर लगाने की 0.9 प्रतिशत, वाहनों में बिना अनुमति प्रचार की 0.1 प्रतिशत शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed