फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkhand can be world yoga capital.

योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बन सकता है उत्तराखंड: राज्यपाल

Sat, 18 Jun 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jun 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
uttarkhand can be world yoga capital.
राज्यपाल केके पॉल - फोटो : फाइल फोटो

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से भरपूर और 20 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों वाले उत्तराखंड को भविष्य में योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनाया जा सकता है। प्रदेश को आयुष प्रदेश के रूप में भी विकसित करने की जरूरत है। पीएडी चैंबर ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित सम्मेलन में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने यह बात कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में आयुष प्रदेश बनने की अपार संभावनाएं हैं। देश की परंपरागत चिकित्सा पद्धति ‘आयुष’ के पांच प्रमुख अंगों में से ‘आयुर्वेद’ और ‘योग’ उत्तराखंड की विशेषता है। राज्यपाल ने कहा कि आयुष पद्धति में अधिकांश बीमारियों का इलाज है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग का उत्तराखंड से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्राथमिकता के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी इनसे उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताई ज्यादा आयुर्वेदिक केंद्रों की आ‍वश्यकता
उन्होंने कहा कि राज्य में 20 हजार से अधिक योग प्रशिक्षक हैं, जिनमें योग की जन्म स्थली उत्तराखंड को ‘योग कैपिटल ऑफ वर्ल्ड’ बनाने की क्षमता है। राज्य में इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विवि और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है।


बजट के अनुकूल उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ज्यादा आयुर्वेदिक केंद्रों की आवश्यकता है। ‘वैलनैस टूरिज्म’ के प्रति बढ़ते रुझान के दृष्टिगत इस ओर विशेष ध्यान देकर गतिशीलता बढ़ाई गई तो सही मायने में ‘उत्तराखंड आयुष’ प्रदेश बन सकता है। इस मौके पर उन्होंने सोविनियर का भी विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed