फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: Water level of Kheerganga increased again due to rain, search operation stopped

Uttarkashi: लगातार बारिश से बढ़ा खीर गंगा का जलस्तर, सर्च ऑपरेशन रुका, लोगों में फिर दिखा खौफ

Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धराली(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धराली(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
सार

Uttarkashi Disaster Rescue Operation Update: दोपहर में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से राहत और बचाव कार्य को तुरंत रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarkashi: Water level of Kheerganga increased again due to rain, search operation stopped
खीरगंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके चलते मलबे में चलाए जा रहे खोज अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से मलबा काटकर बनाई गई सड़क भी एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सुबह के समय रोजाना की तरह मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था लेकिन दोपहर में खीर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से राहत और बचाव कार्य को तुरंत रोकना पड़ा। इसके बाद जलस्तर कम नहीं हुआ जिसके कारण दोपहर बाद सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। बार-बार जलस्तर बढ़ने से वहां के कार्य में लगातार बाधा आ रही है।

विज्ञापन

उत्तरकाशी आपदा: सैलाब में बहा मंदिर...हुआ 'चमत्कार', मलबे से सुरक्षित मिली कुलदेवी मां राजराजेश्वरी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन



नदी का पानी बढ़ने के कारण न सिर्फ खोज अभियान प्रभावित हुआ बल्कि बीआरओ की बनाई गई सड़क को भी नुकसान पहुंचा। जलस्तर में बार-बार वृद्धि होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

पांच अगस्त की आपदा के बाद से लोगों में इतना डर बैठ गया है कि नदी में बोल्डर गिरने की हल्की सी आवाज से भी वे घबरा जाते हैं। हालांकि सर्च टीमें लापता लोगों को खोजने के लिए स्निफर डॉग और जीपीआर जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed