फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Machines buried under debris should not become a hindrance in drilling

Uttarkashi Tunnel Collapse: कहीं मलबे में दबी मशीनें न बन जाएं ड्रिलिंग में बाधा, ऐसे किया जा रहा रास्ता तैयार

Fri, 17 Nov 2023 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अत्याधुनिक अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम जोरों पर है जो कि एक घंटे में पांच मीटर तक ड्रिल करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Machines buried under debris should not become a hindrance in drilling
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है लेकिन भूस्खलन के दौरान मलबे में दबी दो मशीनें इसमें समस्या पैदा कर सकती है। हालांकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने इससे इन्कार किया है।

विज्ञापन

बीते रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में जब भूस्खलन हुआ तो वहां शॉटक्रिटिंग व एक बूमर मशीन दब गई। वर्तमान में यहां सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अत्याधुनिक अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम जोरों पर है जो कि एक घंटे में पांच मीटर तक ड्रिल करने में सक्षम है।

विज्ञापन


छह-छह मीटर के 820 से 900 एमएम के पाइप करीब 70 मीटर तक फैले मलबे में डालकर रास्ता तैयार किया जाएगा। पाइपों से निकलकर आने में मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए एक ट्रॉली भी पाइपों के अंदर रहेगी जो उन्हें खींचकर बाहर निकालेगी। लेकिन इस काम में मलबे में दबी मशीनें बाधा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ड्रिलिंग मशीन के ऑगर के आगे आई तो उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। इधर, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह का कहना है कि मशीनें जिस जगह दबी हैं उससे हटकर ही ड्रिलिंग की जा रही है। 


ये भी पढ़ें...Operation Silkyara: छह दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों का सब्र अब जवाब दे रहा... बोले- हमें कब बाहर निकालोगे

ओडिशा सरकार के प्रतिनिधि पहुंचे
सिलक्यारा सुरंग में ओडिशा राज्य के पांच लोगों के फंसने की सूचना पर ओडिशा राज्य के प्रतिनिधि सिलक्यारा पहुंचे। उन्होंने यहां राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। ओडिशा के भुवनेश्वर में श्रम अधिकारी सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि उन्हें ओडिशा सरकार ने अपने राज्य के लोगों का हाल जानने के लिए प्रतिनिधि बनाकर भेजा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed