{"_id":"655222d09fe371ebc000a078","slug":"uttarkashi-tunnel-collapse-landslide-in-uttarkashi-tunnel-yamunotri-highway-many-workers-trapped-update-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Tunnel Collapse: ह्यूम पाइप बिछे होते तो अब तक बाहर आ चुके होते मजदूर, सुरंग मे हर पल भूस्खलन खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Tunnel Collapse: ह्यूम पाइप बिछे होते तो अब तक बाहर आ चुके होते मजदूर, सुरंग मे हर पल भूस्खलन खतरा
Mon, 13 Nov 2023 08:04 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 13 Nov 2023 08:04 PM IST
सार
Uttarkashi Tunnel Collapse: सुरंग के संवेदनशील हिस्से में पाइप बिछाए जाते थे, लेकिन घटना वाले दिन ही पाइप नहीं बिछाए गए। अभी तक मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse
- फोटो : एएनआई
विस्तार
निर्माणाधीन सुरंगों में भूस्खलन का हर पल खतरा रहता है। यही वजह है कि सुरंग के संवेदनशील हिस्सों में ह्यूम पाइप बिछाए जाते हैं जिससे कभी भूस्खलन से सुरंग बंद होती है तो अंदर फंसे मजदूर ह्यूम पाइप सकुशल बाहर निकल आते हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भी ह्यूम पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जिस दिन हादसा हुआ उस दिन संवेदनशील हिस्से में ह्यूम पाइप नहीं बिछाए गए थे। बीते रविवार सुबह निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन की घटना घटी। मजदूरों ने बताया कि यहां डंपरों में रखे ह्यूम पाइप का इस्तेमाल संवेदनशील हिस्सों में किया जाता था। पाइप बिछे होते तो मजदूर अंदर नहीं फंसते। वह अब तक पाइपों के जरिए बाहर आ चुके होते।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakashi Landslide: टनल में फंसे मजदूरों से हुआ संपर्क, बोले- हम सुरक्षित है, खाना मांगने पर पहुंचाई गई मदद
विज्ञापन
एनएचआईडीसीएल के निवर्तमान महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि सुरंग में ह्यूम पाइप बिछाने का आइडिया उन्हीं का था। इन ह्यूम पाइप को सुरंग के अंदर संवदेनशील और खतरे वाले जगहों पर लाइन से बिछाया जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि इस तरह का कुछ होगा।