फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi suicide news: couple found hanging in house room

Uttarkashi: घर में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी, थी छह महीने की बच्ची

Tue, 13 Sep 2022 09:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:10 PM IST
सार

दोनों की अभी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों अलग-अलग धर्म से थे। उनकी एक छह माह की बच्ची है।

विज्ञापन
Uttarkashi suicide news: couple found hanging in house room
फंदे पर लटके मिले पति पत्नी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रामलीला मैदान से लगे बिसना मोहल्ले में पति-पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या मान रही है। 

विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार अपराह्न करीब 3:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि बिसना मोहल्ला में किराये पर रहने वाले पति-पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। घर के दो अलग-अलग कमरों में ममता (30) और उसके पति शेरखान के शव फंदे पर लटके मिले। 
विज्ञापन


एसआई गंभीर सिंह ने बताया कि दोनों की अभी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों अलग-अलग धर्म से थे। उनकी एक छह माह की बच्ची है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि शेरखान बच्ची को उसके पास दस मिनट में आने की बात कह कर छोड़ गया था। बच्ची रोने लगी तो महिला उसे घर छोड़ने गई। महिला के अनुसार उसने काफी आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो दंपति दो अलग-अलग कमरों में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटके मिले। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या बताया। पुलिस के अनुसार शेरखान के परिजन पास ही इंद्रा कॉलोनी में रहते हैं। बच्ची को परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed