फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Pregnant woman referred from district hospital gave birth to baby girl in ambulance

Uttarkashi: गर्भवती को जिला अस्पताल से देहरादून किया रेफर, कुछ देर बाद एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

Wed, 02 Oct 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

Uttarkashi News: प्रसव पीड़ा के चलते गर्भवती को जिला महिला अस्पताल से रेफर किया गया था। लेकिन दर्द अधिक होने के चलते महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया।

विज्ञापन
Uttarkashi News Pregnant woman referred from district hospital gave birth to baby girl in ambulance
गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में एक महिला के एंबुलेंस में बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से देर शाम 108 में एक गर्भवती को देहरादून के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में करीब सात किमी आगे ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो 108 कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।                                            

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटवाड़ी विकासखंड के गोरशाली गांव की 21 वर्षीय गर्भवती सुषमा को उनके परिजन बुधवार शाम को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में लाए थे। तेज दर्द के कारण उन्हें करीब पौने नौ बजे अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने बताया कि यहां पर प्रसव नहीं हो सकता, इसलिए उन्हें हायर सेंटर भेजना पड़ेगा। रेफर होने के बाद 108 के माध्यम से महिला को भेजा गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: 56 साल बर्फ में दबा रहा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचा गांव, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही एंबुलेंस करीब सात किमी की दूरी पर बंदरकोट में रतूड़ीसेरा के समीप पहुंची, वैसे ही प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण 108 कर्मियों ने उनका सुरक्षित प्रसव करवाया। उनके दूसरे प्रसव में बेटी ने जन्म लिया।

बता दें कि जिला महिला अस्पताल से हर दिन दो से तीन गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। दो दिन पूर्व डुंडा विकासखंड की एक प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को पहले परिजन सीएचसी डुंडा ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर शाम को पांच बजे उसे रेफर किया गया, लेकिन उसे हायर सेंटर जाने के लिए रात्री में करीब 10 बजे एंबुलेंस मिल पाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed